मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।
भक्ति प्रवचनों और प्रेरक कथाओं के लिए प्रसिद्ध देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रवचन समाज में नैतिक मूल्यों को सशक्त करने के साथ-साथ जनजागरूकता का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा के प्रयासों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताते हुए कहा कि उनका योगदान प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।