Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    January 12, 2026

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग
    • सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
    • मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला
    • जांजगीर-चांपा में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
    • जशपुर में RTO के घर चोरी का मास्टरमाइंड निकली भतीजी, ₹20 लाख नकद, 5 करोड़ का सोना और लग्जरी SUV चोरी; छिपे 4 किलो सोने ने बढ़ाई मुश्किलें
    • जनपद पंचायत सीईओ के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट की रोक, शासन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी
    • रायपुर में स्विगी की सेवाएं कटघरे में: डिलीवरी पार्टनर बेहाल, ग्राहक भी परेशान, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
    • तमिलनाडु में किडनी रैकेट का जाल: गरीबों की मजबूरी, दलालों की लूट और सिस्टम की चुप्पी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Business
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»न्यू ईयर से पहले रायपुर में ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, MDMA और चिट्टा सप्लाई करते दो आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    न्यू ईयर से पहले रायपुर में ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, MDMA और चिट्टा सप्लाई करते दो आरोपी गिरफ्तार

    नए साल की पार्टियों से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख की MDMA और 3.60 लाख की हेरोइन जब्त
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyDecember 28, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यू ईयर ईव से पहले राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में MDMA और चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों ही आरोपी नए साल की पार्टियों में ड्रग्स खपाने की तैयारी में थे।

    पहले मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को 25 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैलाश विश्नोई के रूप में हुई है, जो जोधपुर, राजस्थान का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त MDMA की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी से ड्रग्स की सप्लाई और रिसीविंग चैन का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी शिवदास गोदारा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है। इस मामले में थाना पंडरी में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

    दूसरे मामले में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई करते हुए आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कमल विहार सेक्टर-04 स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ खड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जब्त हेरोइन की कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

    पूछताछ में आरोपी मनीष रोचलानी ने खुलासा किया कि चिट्टा पंजाब से लाया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। टिकरापारा थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1043/25, धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यू ईयर को देखते हुए ड्रग्स तस्करों और सप्लायर्स पर लगातार नजर रखी जा रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    chitta heroin arrest interstate drug trafficker MDMA seizure Raipur MDMA जब्ती रायपुर NDPS Act case NDPS एक्ट मामला New Year drug supply Raipur drugs bust Raipur police action चिट्टा हेरोइन गिरफ्तारी न्यू ईयर ड्रग्स सप्लाई पंजाब से चिट्टा राजस्थान ड्रग्स तस्कर रायपुर ड्रग्स तस्करी रायपुर पुलिस कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    January 12, 2026

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    India

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    By Manish ChoudharyJanuary 12, 20261

    बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राममूर्ति नगर इलाके में महिला टेक्की शर्मिला की संदिग्ध…

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026

    जांजगीर-चांपा में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    January 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.