Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    January 12, 2026

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग
    • सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
    • मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला
    • जांजगीर-चांपा में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
    • जशपुर में RTO के घर चोरी का मास्टरमाइंड निकली भतीजी, ₹20 लाख नकद, 5 करोड़ का सोना और लग्जरी SUV चोरी; छिपे 4 किलो सोने ने बढ़ाई मुश्किलें
    • जनपद पंचायत सीईओ के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट की रोक, शासन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी
    • रायपुर में स्विगी की सेवाएं कटघरे में: डिलीवरी पार्टनर बेहाल, ग्राहक भी परेशान, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
    • तमिलनाडु में किडनी रैकेट का जाल: गरीबों की मजबूरी, दलालों की लूट और सिस्टम की चुप्पी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Business
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
    Chhattisgarh

    भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

    स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ की लागत से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर होगा विकास
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyJanuary 2, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव धाम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का विधिवत भूमिपूजन किया। नववर्ष 2026 की शुरुआत इस ऐतिहासिक कार्य के साथ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा कि भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना राज्य की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का माध्यम बनेगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना विकसित की जाएगी, जिसे वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इस परियोजना से भोरमदेव धाम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान मिलेगी।

    उन्होंने भोरमदेव मंदिर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि हरे-भरे वनांचल में स्थित यह स्थल “छत्तीसगढ़ का खजुराहो” कहलाता है। नागवंशी शासनकाल में निर्मित नागर शैली की यह वास्तुकला हजार वर्षों की साधना, शिल्प और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रमाण है। यहां शैव दर्शन, लोक आस्था और आदिवासी परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महाशिवरात्रि और सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान भोरमदेव धाम हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। मड़वा महल और छेरकी महल जैसी ऐतिहासिक संरचनाएं इस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को और भी मजबूत बनाती हैं।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित किए हैं। नई पर्यटन नीति और होम-स्टे पॉलिसी के माध्यम से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बेहतर सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन को नई गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

    केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे कबीरधाम और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि भोरमदेव मंदिर लगभग एक हजार वर्ष पुरानी धरोहर है और इस कॉरिडोर विकास से आने वाले हजार वर्षों तक इसका संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव महोत्सव के अवसर पर स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने का जो संकल्प लिया गया था, वह आज भूमिपूजन के साथ साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास पर भी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Bhoramdev Corridor Bhoramdev Temple Chhattisgarh tourism Gajendra Singh Shekhawat Kabirdham Swadesh Darshan Scheme 2.0 Vishnudeo Sai कबीरधाम गजेन्द्र सिंह शेखावत छत्तीसगढ़ का खजुराहो छत्तीसगढ़ पर्यटन भोरमदेव कॉरिडोर भोरमदेव धाम भोरमदेव मंदिर विष्णुदेव साय स्वदेश दर्शन योजना 2.0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    January 12, 2026

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    India

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    By Manish ChoudharyJanuary 12, 20261

    बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राममूर्ति नगर इलाके में महिला टेक्की शर्मिला की संदिग्ध…

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026

    जांजगीर-चांपा में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    January 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.