Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    January 12, 2026

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग
    • सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
    • मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला
    • जांजगीर-चांपा में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
    • जशपुर में RTO के घर चोरी का मास्टरमाइंड निकली भतीजी, ₹20 लाख नकद, 5 करोड़ का सोना और लग्जरी SUV चोरी; छिपे 4 किलो सोने ने बढ़ाई मुश्किलें
    • जनपद पंचायत सीईओ के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट की रोक, शासन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी
    • रायपुर में स्विगी की सेवाएं कटघरे में: डिलीवरी पार्टनर बेहाल, ग्राहक भी परेशान, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
    • तमिलनाडु में किडनी रैकेट का जाल: गरीबों की मजबूरी, दलालों की लूट और सिस्टम की चुप्पी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Business
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»झीरम घाटी बयानबाजी पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी पद से हटाए गए
    Chhattisgarh

    झीरम घाटी बयानबाजी पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी पद से हटाए गए

    झीरम घाटी कांड पर पार्टी लाइन से हटकर बयान देने को माना गया गंभीर अनुशासनहीनता, तीन दिन में जवाब तलब
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyJanuary 2, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को उनके पद से हटा दिया है। यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर लिया गया है, जिसके बाद राज्य की राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि झीरम घाटी हत्याकांड से जुड़ी जांच को लेकर विकास तिवारी द्वारा मीडिया में दिए गए बयान पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग थे, जिसे संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन माना गया है।

    प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि झीरम घाटी कांड भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में हुआ था और इसकी नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी पूरी तरह भाजपा पर ही आती है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट और एकजुट राय है। इसके बावजूद विकास तिवारी ने सार्वजनिक मंचों पर बयान देते हुए न केवल भाजपा नेताओं बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी नाम जोड़ दिया, जिससे पार्टी की स्थापित स्थिति को नुकसान पहुंचा।

    कांग्रेस नेतृत्व ने इसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर गैर-जिम्मेदाराना और व्यक्तिगत बयानबाजी करार दिया है। पार्टी का मानना है कि इस तरह के असंतुलित वक्तव्य न केवल संगठनात्मक अनुशासन को कमजोर करते हैं, बल्कि जनता के बीच पार्टी की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसी आधार पर विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है।

    इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जवाब के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। इस कार्रवाई को कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक अनुशासन सख्त करने और संवेदनशील मामलों में एकरूपता बनाए रखने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

    Chhattisgarh Congress Congress discipline Jhiram Ghati massacre party spokesperson removed PCC action PCC कार्रवाई Vikas Tiwari कांग्रेस अनुशासनहीनता कांग्रेस प्रवक्ता हटाए गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति झीरम घाटी कांड विकास तिवारी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    January 12, 2026

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    India

    बेंगलुरु में महिला टेक्की की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, यौन उत्पीड़न की कोशिश के बाद गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने को घर में लगाई आग

    By Manish ChoudharyJanuary 12, 20261

    बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राममूर्ति नगर इलाके में महिला टेक्की शर्मिला की संदिग्ध…

    सीएसपीडीसीएल ने ठेका लाइनमैनों की हड़ताल को बताया अवैध, 12–14 जनवरी की प्रतीकात्मक हड़ताल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    January 9, 2026

    मुंगेली में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आरक्षकों व अधिकारियों का तबादला

    January 9, 2026

    जांजगीर-चांपा में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, किसान क्रेडिट कार्ड घोटाले में ₹42.78 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    January 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.