Author: Manish Choudhary

Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के कवर पेज पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तस्वीर के साथ ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ का संदेश अंकित किया गया है। इस कैलेंडर में राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को दर्शाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “यह कैलेंडर हमारे शासन की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों का प्रतीक है। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास में अडानी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अडानी ने सौजन्य मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपए के बड़े निवेश की घोषणा की। यह निवेश ऊर्जा, सीमेंट, कौशल विकास, स्वास्थ्य, और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा विस्तारअडानी समूह रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ की विद्युत उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। यह कदम राज्य को न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में…

Read More

बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित राम राम बड़े भजन मेला में छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शामिल होकर जैतखाम में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस ऐतिहासिक मेले का यह 112वां आयोजन था, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेला परिसर में बने अस्थायी मंच पर रामनामी समाज और कार्यकर्ताओं ने मंत्री टंकराम वर्मा का स्वागत किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “जब हमारे रामनामी समाज को मंदिर में प्रवेश से वंचित किया गया, तब इन भक्तों ने अपने शरीर पर ‘राम-राम’ लिखकर स्वयं को ही मंदिर…

Read More

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सोमवार को विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब विधानसभा सत्र की शुरुआत तमिलनाडु के राज्य गीत “तमिल थाई वाज़्थु” से हुई, लेकिन इसमें राष्ट्रीय गान को शामिल नहीं किया गया। राज्यपाल ने इसे संविधान और राष्ट्रीय गान का “सरेआम अपमान” करार दिया। राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्यपाल आर.एन. रवि अपने परंपरागत संबोधन के लिए विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु को राष्ट्रीय गान गाने की संवैधानिक जिम्मेदारी का पालन करने की याद दिलाई। हालांकि, उनके अनुरोध को…

Read More

रायगढ़ के जेल कॉम्प्लेक्स में 35 वर्षीय महिला डिलेश्वरी महंत की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका, जो भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करती थी, का शव 02 जनवरी 2025 को जेल कॉम्प्लेक्स की गैलरी में पाया गया था। जूटमिल पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में डीएसपी अभिनव उपाध्याय और निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मृतिका के भाई नरेंद्र दास ने बताया कि…

Read More

बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करने वाले आरोपी नासिर अली खान को पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बगीचा क्षेत्र के रौनी रोड की है, जहां आरोपी ने धार्मिक भावना भड़काने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नासिर अली खान, पिता मोहम्मद कादिर सिद्दकी, निवासी रौनी रोड, बगीचा के खिलाफ थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 196(2) और 299 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले ने क्षेत्र में…

Read More

धमतरी जिले के सांगली गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब केवलचंद साहू नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी ईश्वरी बाई साहू की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना 3 जनवरी 2025 को सुबह करीब 5:30 बजे की है। पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि केवलचंद साहू ने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर, जांघ और पैरों पर गंभीर वार कर दिए। घायल अवस्था में ईश्वरी बाई साहू को धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतिका का पोस्टमार्टम धमतरी अस्पताल…

Read More

कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के जाल में फंसे लोगों को न्याय दिलाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सूदखोरी के आरोपी भागवत साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्षों से लोगों को मोटे ब्याज पर कर्ज देकर उनकी संपत्तियां जबरन गिरवी रखवा रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई में ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, 1 ट्रैक्टर और कई अन्य संपत्ति कागजात जब्त किए हैं। आरोपी भागवत साहू, पिता गोवर्धन साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा, ने अपने कर्जदारों को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर उनकी संपत्तियों को हड़पने का कुचक्र रच रखा था।…

Read More

रायपुर, 3 जनवरी 2025: इस वर्ष जब मैं नये साल में अखबार पढ़ रहा था तो समाचारपत्रों के मुख्य पृष्ठ में बस्तर सुर्खियों में था। यह सुर्खियां किसी माओवादी हिंसा को लेकर नहीं थी, यह सुर्खियां बस्तर में पहुंचे विकास के उजाले को लेकर थी। बस्तर से माओवादी आतंक अब सिमट गया है। बस्तर की पहचान अब बदल गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर की अपनी चुनौतियां है और इस चुनौती भरे माहौल में पत्रकारिता करना…

Read More

अम्बिकापुर के सुखरी उपार्जन केंद्र पर धान बेचने वाले किसान भीम सिंह ने कृषक उन्नति योजना का लाभ उठाकर अपने खेती के तौर-तरीकों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। राज्य सरकार की इस योजना के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष, भीम सिंह ने 127 क्विंटल धान बेचा और लगभग एक लाख रुपये की बोनस राशि प्राप्त की। इस बोनस का उपयोग उन्होंने सिंचाई के लिए पम्प खरीदने में किया, जिससे अब वे धान के साथ सब्जियों की भी खेती कर…

Read More