अम्बिकापुर के सुखरी उपार्जन केंद्र पर धान बेचने वाले किसान भीम सिंह ने कृषक उन्नति योजना का लाभ उठाकर अपने खेती के तौर-तरीकों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। राज्य सरकार की इस योजना के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पिछले वर्ष, भीम सिंह ने 127 क्विंटल धान बेचा और लगभग एक लाख रुपये की बोनस राशि प्राप्त की। इस बोनस का उपयोग उन्होंने सिंचाई के लिए पम्प खरीदने में किया, जिससे अब वे धान के साथ सब्जियों की भी खेती कर रहे हैं। इससे उनकी अतिरिक्त आय में बढ़ोतरी हुई है और उनका जीवन स्तर सुधार हुआ है।
भीम सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की योजना को सराहते हुए कहा कि इस पहल ने किसानों के आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस वर्ष भी, उन्होंने धान की बिक्री की है और बोनस राशि को भविष्य की योजनाओं के लिए बचत करने का निर्णय लिया है।
खरीदी केंद्र की बेहतर व्यवस्थाओं और माइक्रो एटीएम की सुविधा की भी सराहना करते हुए, भीम सिंह ने बताया कि इन सेवाओं ने किसानों के लिए त्वरित भुगतान और जरूरत के समय पर धन निकालने में बड़ी सुविधा प्रदान की है। यह योजना न केवल उनकी आमदनी बढ़ा रही है, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है।