Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कर्नाटक का ‘डिक्टेटरशिप बिल’? नफरत भरे भाषण पर सख्त कानून को लेकर राजनीतिक घमासान तेज

    December 11, 2025

    महाराष्ट्र में ईडी–एटीएस की बड़ी कार्रवाई: आतंकी फंडिंग नेटवर्क पर छापे, ठाणे से दिल्ली तक 40 से अधिक ठिकानों पर जांच

    December 11, 2025

    रायपुर की महिला DSP कल्पना वर्मा पर कारोबारी से करोड़ों की ठगी, हीरे की अंगूठी, इनोवा कार और होटल हड़पने का गंभीर आरोप

    December 10, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्नाटक का ‘डिक्टेटरशिप बिल’? नफरत भरे भाषण पर सख्त कानून को लेकर राजनीतिक घमासान तेज
    • महाराष्ट्र में ईडी–एटीएस की बड़ी कार्रवाई: आतंकी फंडिंग नेटवर्क पर छापे, ठाणे से दिल्ली तक 40 से अधिक ठिकानों पर जांच
    • रायपुर की महिला DSP कल्पना वर्मा पर कारोबारी से करोड़ों की ठगी, हीरे की अंगूठी, इनोवा कार और होटल हड़पने का गंभीर आरोप
    • साइक्लोन डिटवा का तमिलनाडु तट पर खतरा तेज, कई जिलों में स्कूल बंद होने की आशंका बढ़ी
    • हैदराबाद एयरपोर्ट पर आरोपी बिनियम नज़र गिरफ्तार, एयर इंडिया फ्लाइट में एयरहोस्टेस से यौन उत्पीड़न का मामला
    • संसद का शीतकालीन सत्र शुरू: सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने, 14 महत्वपूर्ण बिलों पर टकराव तय
    • धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड का फरार मास्टरमाइंड गोलू भदौरिया हथियार समेत गिरफ्तार
    • बिलासपुर पुलिस की प्राथमिकताओं पर सवाल: ट्रैफिक चालान में व्यस्त विभाग, गंभीर अपराधों की अनदेखी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Business
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद”: गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Chhattisgarh

    जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद”: गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    लोरो घाटी में तस्करों का पीछा कर जलते ट्रक से गौ-वंश को मुक्त कराया
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyDecember 23, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” जारी है, जिसमें बीती रात गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जशपुर पुलिस की टीम ने लोरो घाटी के पास काईकछार में तस्करों का पीछा करते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर जलते ट्रक वाहन से सकुशल गौ-वंश को मुक्त कराया। तस्करी में शामिल कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य 04 आरोपी फरार हैं और उनकी पतासाजी जारी है।

    मवेशियों से भरे ट्रक का पीछा करने पर उसका पहिया फट गया और वाहन में आग लग गई थी। पुलिस ने ट्रक वाहन से 14 नग जीवित गौ-वंश और 06 नग मृत गौ-वंश बरामद किया। थाना जशपुर में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

    गौ-तस्करी में जप्त वाहन को राजसात किया जाएगा और वाहन मालिक को भी सहआरोपी बनाया जाएगा। “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत अब तक गौ तस्करी के कुल 58 प्रकरणों में 106 आरोपियों से 694 नग गौ-वंश जप्त किए जा चुके हैं। गौ-तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के कुल 35 वाहनों को, जिनकी कीमत लगभग तीन करोड़ पचास लाख रुपये है, जप्त किया गया है। इनमें से 16 वाहनों को राजसात कराया जा चुका है और शेष प्रक्रियाधीन है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

    1. मो. शमताज उर्फ भोलू, उम्र 28 साल, निवासी साईंटांगरटोली, थाना लोदाम
    2. मो. नसीम शाह, उम्र 20 साल, निवासी साईंटांगरटोली, थाना लोदाम
    3. मो. मुस्तकीम खान, उम्र 24 साल, निवासी बरवाडीह, थाना जारी, जिला गुमला, झारखंड
    4. मो. जिशान, उम्र 19 साल, निवासी साईंटांगरटोली, थाना लोदाम

    जप्ती:

    1. 14 नग जीवित और 06 नग मृत गौ-वंश
    2. आयसर ट्रक वाहन क्र. जे.एच. 01 ए.के. 9385
    Animal Cruelty Act Arrest burning truck cattle smuggling Jashpur Police Loro Valley Operation Shankhnaad ऑपरेशन शंखनाद गिरफ्तार गौ-तस्करी जलता ट्रक जशपुर पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम लोरो घाटी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    कर्नाटक का ‘डिक्टेटरशिप बिल’? नफरत भरे भाषण पर सख्त कानून को लेकर राजनीतिक घमासान तेज

    December 11, 2025

    महाराष्ट्र में ईडी–एटीएस की बड़ी कार्रवाई: आतंकी फंडिंग नेटवर्क पर छापे, ठाणे से दिल्ली तक 40 से अधिक ठिकानों पर जांच

    December 11, 2025

    रायपुर की महिला DSP कल्पना वर्मा पर कारोबारी से करोड़ों की ठगी, हीरे की अंगूठी, इनोवा कार और होटल हड़पने का गंभीर आरोप

    December 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    India

    कर्नाटक का ‘डिक्टेटरशिप बिल’? नफरत भरे भाषण पर सख्त कानून को लेकर राजनीतिक घमासान तेज

    By Manish ChoudharyDecember 11, 20253

    कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किया गया हेट स्पीच एंड हेट क्राइम्स (प्रिवेंशन) बिल…

    महाराष्ट्र में ईडी–एटीएस की बड़ी कार्रवाई: आतंकी फंडिंग नेटवर्क पर छापे, ठाणे से दिल्ली तक 40 से अधिक ठिकानों पर जांच

    December 11, 2025

    रायपुर की महिला DSP कल्पना वर्मा पर कारोबारी से करोड़ों की ठगी, हीरे की अंगूठी, इनोवा कार और होटल हड़पने का गंभीर आरोप

    December 10, 2025

    साइक्लोन डिटवा का तमिलनाडु तट पर खतरा तेज, कई जिलों में स्कूल बंद होने की आशंका बढ़ी

    December 1, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    © 2025 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.