रायपुर पुलिस ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के गोमती विहार स्थित एक मकान में छापा मारकर जुआ खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,66,000 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की।
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गोमती विहार के गोल्डन स्टेट में एक मकान में जुए का अड्डा संचालित हो रहा है। इसके बाद न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।