बलौदाबाजार जिले के भाटापारा पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को दबोचा। गांजा को ओडिसा से मध्यप्रदेश की ओर ले जाने की योजना बना रहे इन तस्करों को पुलिस ने एक एंबुलेंस वाहन के माध्यम से गिरफ्तार किया। नाकाबंदी के दौरान वाहन की तलाशी के बाद 25 प्लास्टिक बोरी में 752 पैकेटों में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही, आरोपियों से नगद 50,000 रुपये और एंबुलेंस वाहन भी जप्त किया गया। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा कुल 752 किलोग्राम गांजा, नगदी, और एंबुलेंस को जप्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 41 लाख, 10 हजार रुपये है।
Trending
- सक्ती: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, कई मजदूरों की मौत, 30 से अधिक झुलसे
- रायपुर: नकली दवाओं का रैकेट पकड़ा, इंदौर कनेक्शन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग: अंजोरा-देवादा में 3 ढाबा संचालक गिरफ्तार, 7 लोगों पर शराब सेवन में कार्रवाई
- रायपुर: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी गर्मी, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, हीटवेव के संकेत
- रायपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में हाई-क्वालिटी ओजी गांजा सप्लाई करते दिल्ली का सिंगर गिरफ्तार
- रायपुर: आजाद चौक क्षेत्र में महिला कॉन्स्टेबल पूजा कुशवाहा का शव फंदे पर मिला
- बिलासपुर: सरकंडा में कार-स्कूटर से गांजा बेचती दो बहनें गिरफ्तार, 6 किलो गांजा व 5.98 लाख नकद जब्त
- कांकेर: माचपल्ली जंगल मुठभेड़ में 4 लाख की इनामी महिला नक्सली रूपी ढेर


