Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    रायपुर: राज्यपाल को बिलासपुर के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का न्योता

    नवम्बर 19, 2026

    जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    नवम्बर 19, 2026

    जशपुर: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर स्वागत

    नवम्बर 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: राज्यपाल को बिलासपुर के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का न्योता
    • जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    • जशपुर: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर स्वागत
    • रायगढ़: राष्ट्रपति मुर्मु से मिले एकताल के 13 शिल्पकार
    • रायपुर: नवजात की खरीद-फरोख्त के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार
    • रायगढ़: पॉक्सो केस में सरकारी शिक्षक अजय कुमार भट्ट गिरफ्तार
    • नई दिल्ली: नेपाल को भारत की आर्थिक सहायता पर सवाल, बालेन शाह के दौरे में 2 अरब डॉलर की मांग
    • रायपुर: 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास”, प्रदेश में होगी टैक्स फ्री
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास”, प्रदेश में होगी टैक्स फ्री

    अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और समाज सुधार पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म को मुख्यमंत्री ने दी टैक्स फ्री की सौगात
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyसितम्बर 30, 20252 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर पहुंचे, जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” का प्रदर्शन देखा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों और पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध संघर्ष किया और समाज को संगठित करने का कार्य किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध करने के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम में भी अमूल्य योगदान दिया।

    मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की कि फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को पूरे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रेरणादायी गाथा को देख सकें और राज्य के गौरवशाली इतिहास व सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकें।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती हमेशा से शहीदों, संत-महात्माओं और समाज सुधारकों की रही है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, राज्य की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट कड़ी मेहनत और लगन से कार्य कर रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊँचाइयाँ देगा। इससे स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा, नई प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और सशक्त होगी।

    Balidani Raja Guru Balkadas film Chhattisgarh freedom struggle films Chhattisgarhi cinema tax free Raipur Ambuja Mall cinema Satnami history Chhattisgarh Vishnu Deo Sai movie screening छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता संग्राम छत्तीसगढ़ी सिनेमा टैक्स फ्री बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म मुख्यमंत्री विष्णु देव साय फिल्म रायपुर फिल्म शो सतनामी समाज इतिहास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email Copy Link
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: राज्यपाल को बिलासपुर के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का न्योता

    नवम्बर 19, 2026

    जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    नवम्बर 19, 2026

    जशपुर: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर स्वागत

    नवम्बर 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताजा खबरें

    रायपुर: राज्यपाल को बिलासपुर के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का न्योता

    नवम्बर 19, 2026

    जशपुर: ओपी चौधरी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    नवम्बर 19, 2026

    जशपुर: प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर स्वागत

    नवम्बर 19, 2026

    रायगढ़: राष्ट्रपति मुर्मु से मिले एकताल के 13 शिल्पकार

    नवम्बर 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Support Independent Journalism
    Your support helps us bring local news, ground reports and public-interest stories to more people. Scan the UPI QR code to contribute any amount. Every contribution helps us continue our work.

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    • संपर्क करें
    Support Independent Journalism
    UPI QR code to support Chhattisgarh Samachar
    Support independent local journalism. Your contribution helps us report ground realities, investigate public issues and keep Chhattisgarh informed. Scan the QR code to contribute via UPI.
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    • Editorial Policy
    • Corrections Policy
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.