Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: अग्रसेन धाम चौक से 2.122 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    February 13, 2026

    रायपुर: वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, कबीर नगर से 4 आरोपी गिरफ्तार

    February 13, 2026

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: शिवम मिश्रा गिरफ्तार, CCTV साक्ष्य पर विवाद के बीच बेल मंजूर

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: अग्रसेन धाम चौक से 2.122 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
    • रायपुर: वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, कबीर नगर से 4 आरोपी गिरफ्तार
    • कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: शिवम मिश्रा गिरफ्तार, CCTV साक्ष्य पर विवाद के बीच बेल मंजूर
    • जशपुर: केरसई शासकीय स्कूल में छात्रों को बाइबिल बांटने का आरोप, व्याख्याता को नोटिस
    • रायगढ़: ऑपरेशन शंखनाद में 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार
    • कवर्धा: पशुपालक व बिहान समूह की दीदियां बनासकाठा शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना
    • रायपुर: जिला न्यायालय परिसर से दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, FIR दर्ज
    • गरियाबंद: उदंती-सीतानदी में मालाबार पाइड हॉर्नबिल संरक्षण हेतु “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन को नई दिशा देने के लिए CEGIS और TRI के साथ किया ऐतिहासिक समझौता
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन को नई दिशा देने के लिए CEGIS और TRI के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

    प्रशासनिक पारदर्शिता और प्रभावी शासन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने CEGIS और TRI के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyFebruary 19, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सुशासन एवं अभिसरण विभाग के माध्यम से सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस महत्वपूर्ण साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी, योजनाओं की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हुए इस करार से छत्तीसगढ़ में सुशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संसाधनों के सही और प्रभावी उपयोग को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की गई है। यह छत्तीसगढ़ सरकार का 58वां विभाग है, जो प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में व्यापक बदलाव आएंगे, जिससे प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा।

    इस समझौते के तहत ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को एक नया आयाम मिलेगा। सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस पहल से भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होगा।

    सीईजीआईएस के संस्थापक श्री कार्तिक मुरलीधरन ने कहा कि यह समझौता छत्तीसगढ़ की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता और डेटा-ड्रिवन नीति निर्माण से राज्य को व्यापक लाभ मिलेगा। इसके अलावा, रणनीतिक बजटिंग और वित्तीय प्रबंधन में शासन को सहायता प्रदान की जाएगी।

    ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के लिए TRI के साथ हुए समझौते के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। TRI के एसोसिएट डायरेक्टर श्री श्रीश कल्याणी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर स्थानीय शासन को मजबूत करने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और ग्रामीण विकास को तेज गति देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि-आधारित आजीविका और जलवायु अनुकूलन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने के लिए यह समझौता एक बड़ा कदम है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, CEGIS और TRI के प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे प्रदेश में प्रशासनिक सुधारों की नई राह खुलेगी और राज्य की जनता को योजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह करार छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिकल्पना को साकार करने में सहायक होगा और शासन की योजनाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, तथा CEGIS और TRI के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Administrative Transparency CEGIS Chhattisgarh government Chief Minister Vishnu Deo Sai Digital Transformation E-Governance Good Governance Policy Making Rural Development TRI ई-गवर्नेंस ग्रामीण विकास छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन नीति निर्माण प्रशासनिक पारदर्शिता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: अग्रसेन धाम चौक से 2.122 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    February 13, 2026

    रायपुर: वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, कबीर नगर से 4 आरोपी गिरफ्तार

    February 13, 2026

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: शिवम मिश्रा गिरफ्तार, CCTV साक्ष्य पर विवाद के बीच बेल मंजूर

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: अग्रसेन धाम चौक से 2.122 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    By Manish ChoudharyFebruary 13, 20266

    रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए अग्रसेन धाम चौक,…

    रायपुर: वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, कबीर नगर से 4 आरोपी गिरफ्तार

    February 13, 2026

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: शिवम मिश्रा गिरफ्तार, CCTV साक्ष्य पर विवाद के बीच बेल मंजूर

    February 12, 2026

    जशपुर: केरसई शासकीय स्कूल में छात्रों को बाइबिल बांटने का आरोप, व्याख्याता को नोटिस

    February 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.