Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता

    March 31, 2026

    रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स

    March 30, 2026

    रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता
    • रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स
    • रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी
    • रायपुर: नगर निगम का 1529 करोड़ का बजट पेश, मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की घोषणा
    • रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना की
    • रायपुर: तीरंदाज कोमालिका बारी एशियाई खेल चयन की दौड़ में, ट्राइबल गेम्स में भागीदारी
    • न्यूजीलैंड: इंदिरा गांधी के हत्यारे के भतीजे बलतेज सिंह, ड्रग तस्करी में दोषी, नाम गोपनीय रखने की याचिका खारिज
    • रायपुर: विदेशी मुद्रा ठगी के अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना अमन शर्मा गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»नवा रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया विमोचन
    Chhattisgarh

    नवा रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया विमोचन

    राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पुलिस बल के लिए विशेष पदक जारी
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyJanuary 29, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस रजत जयंती पदक का विमोचन करते मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की स्थायी पहचान बनेगा।

    उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए आज इस पदक का औपचारिक विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस ने विषम परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि अनेक पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है और यह पदक उनके समर्पण को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि यह रजत जयंती पदक छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपरा की पहचान को आत्मसात करता है। पदक गोल आकार का और चांदी के रंग का होगा। इसके अग्र भाग में साल वृक्ष तथा पीछे के भाग में पहाड़ी मैना का उभरा हुआ चित्र अंकित किया गया है। यह पदक रिबन के साथ धारण किया जाएगा और वर्दी के बाईं ओर जेब के ऊपर अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, वीरता पदक, राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक और राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के बाद वरीयता क्रम में लगाया जाएगा।

    पदक में अंकित पहाड़ी मैना को सतर्कता, संवाद, निडरता, स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव और पुलिस बल की टीम भावना का प्रतीक बताया गया है। वहीं साल वृक्ष मजबूती, दृढ़ता, दीर्घायु, संरक्षण और मौन रहकर भी प्रभावशाली योगदान का संदेश देता है। बस्तर और सरगुजा अंचल में पूजनीय साल वृक्ष की भांति यह पदक भी पुलिस बल के सेवा, समर्पण और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान करेगा।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।

    Chhattisgarh Police police headquarters Naya Raipur silver jubilee medal Vishnu Deo Sai छत्तीसगढ़ पुलिस पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रजत जयंती पदक
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता

    March 31, 2026

    रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स

    March 30, 2026

    रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता

    By Manish ChoudharyMarch 31, 20264

    रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड की 19 वर्षीय पहलवान पूनम…

    रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स

    March 30, 2026

    रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी

    March 30, 2026

    रायपुर: नगर निगम का 1529 करोड़ का बजट पेश, मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की घोषणा

    March 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.