Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: हाइपर क्लब में युवतियों से बदसलूकी पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 9, 2026

    रायपुर: फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने वाले गिरोह का खुलासा, महिला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    April 9, 2026

    रायगढ़: छेड़खानी मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन तलाश में कार्रवाई

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: हाइपर क्लब में युवतियों से बदसलूकी पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    • रायपुर: फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने वाले गिरोह का खुलासा, महिला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
    • रायगढ़: छेड़खानी मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन तलाश में कार्रवाई
    • रायगढ़: संदिग्ध मौत मामले में हत्या का खुलासा, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
    • रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता
    • रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स
    • रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी
    • रायपुर: नगर निगम का 1529 करोड़ का बजट पेश, मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायगढ़: छेड़खानी मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन तलाश में कार्रवाई
    Chhattisgarh

    रायगढ़: छेड़खानी मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन तलाश में कार्रवाई

    कार सवार युवकों ने युवतियों का पीछा कर रास्ता रोका, पुलिस ने सभी आरोपियों को भेजा जेल
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyApril 9, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ जिले में महिला थाना पुलिस ने छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। यह कार्रवाई 8 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत की गई। इससे पहले इसी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था।

    पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को एक युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 फरवरी की रात वह अपनी ममेरी बहन के साथ दवाई लेने रायगढ़ जा रही थी। चांदमारी रोड पर वाहन रोककर दोनों खड़ी थीं, तभी एक कार में सवार पांच युवक वहां पहुंचे और अशोभनीय टिप्पणी करने लगे। इसके बाद आरोपी युवतियों का पीछा करते हुए रियापारा तिराहा के पास उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया और अभद्र व्यवहार किया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा वाहन को जब्त किया गया और चालक नरेन्द्र महावर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया था।

    इसके बाद पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी रखी गई। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी प्रदीप पटेल, राहुल गुप्ता, कमलेश यादव और संगम कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता पर की जा रही है। एसएसपी ने कहा है कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

    accused arrested Chhattisgarh crime Operation Talash Raigarh molestation case women police Raigarh आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन तलाश छत्तीसगढ़ अपराध समाचार महिला थाना रायगढ़ रायगढ़ छेड़खानी मामला
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: हाइपर क्लब में युवतियों से बदसलूकी पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 9, 2026

    रायपुर: फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने वाले गिरोह का खुलासा, महिला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    April 9, 2026

    रायगढ़: संदिग्ध मौत मामले में हत्या का खुलासा, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: हाइपर क्लब में युवतियों से बदसलूकी पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    By Manish ChoudharyApril 9, 20261

    रायपुर के वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में बुधवार देर रात युवतियों से बदसलूकी को…

    रायपुर: फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने वाले गिरोह का खुलासा, महिला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    April 9, 2026

    रायगढ़: छेड़खानी मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन तलाश में कार्रवाई

    April 9, 2026

    रायगढ़: संदिग्ध मौत मामले में हत्या का खुलासा, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

    April 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.