Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात

    March 10, 2026

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

    March 10, 2026

    रायगढ़: ऑपरेशन प्रहार में 134 टन स्क्रैप जब्त, सात वाहन पकड़े गए

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात
    • रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
    • रायगढ़: ऑपरेशन प्रहार में 134 टन स्क्रैप जब्त, सात वाहन पकड़े गए
    • रायपुर: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, सुरक्षा जांच तेज
    • रायपुर: आईपीएल में आरसीबी के दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे
    • गरियाबंद: सांपसाटी पहाड़ियों से 46 लाख नकद और हथियार बरामद
    • जशपुर: लावाकेरा बैरियर पर 67 किलो गांजा जब्त, बिहार का तस्कर गिरफ्तार
    • रायपुर: ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत की खबर पर मोमिनपारा में विरोध प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायगढ़: ऑपरेशन प्रहार में 134 टन स्क्रैप जब्त, सात वाहन पकड़े गए
    Chhattisgarh

    रायगढ़: ऑपरेशन प्रहार में 134 टन स्क्रैप जब्त, सात वाहन पकड़े गए

    पुलिस की आठ कार्रवाइयों में 1.15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyMarch 10, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    पूंजीपथरा क्षेत्र में जब्त स्क्रैप से लदे ट्रक और पुलिस टीम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने 9 मार्च को एक ही दिन में आठ अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में स्क्रैप और वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई में छह ट्रक और एक माजदा वाहन से करीब 134 टन स्क्रैप बरामद किया गया। इसके अलावा मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार जब्त स्क्रैप की कीमत लगभग 50 लाख 75 हजार रुपये और वाहनों की कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

    पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में चोरी की घटनाओं और अवैध कबाड़ परिवहन पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सूचना संकलन शुरू किया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

    पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मुख्य मार्ग और महुआ चौक तुमीडीह क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान छह ट्रकों और एक माजदा वाहन को रोका गया, जिनमें लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल और छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था। चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेह के आधार पर स्क्रैप और वाहनों को जब्त कर वजन कराया गया।

    कार्रवाई में सात लोगों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 13/2026 से 18/2026 तक दर्ज कर धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस तथा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि जब्त वाहनों में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के चालक शामिल हैं, जो स्क्रैप परिवहन कर रहे थे।

    इसी दौरान मुखबिर सूचना पर मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में छापेमारी की गई। यहां प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी के पास से 43 बोरी मैग्नीज मेटल और 57 बोरी पाईलेट गोली लोहा बरामद किया गया। कुल सामग्री का वजन लगभग साढ़े तीन टन के करीब बताया गया है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त सामग्री को भी जब्त किया गया और आरोपी के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर निगरानी जारी रहेगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    illegal scrap transport Operation Prahar Punjipathra police Raigarh news scrap seizure अवैध स्क्रैप परिवहन ऑपरेशन प्रहार कबाड़ जब्ती पूंजीपथरा पुलिस रायगढ़ समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात

    March 10, 2026

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

    March 10, 2026

    रायपुर: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, सुरक्षा जांच तेज

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात

    By Manish ChoudharyMarch 10, 20261

    रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास…

    रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

    March 10, 2026

    रायगढ़: ऑपरेशन प्रहार में 134 टन स्क्रैप जब्त, सात वाहन पकड़े गए

    March 10, 2026

    रायपुर: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, सुरक्षा जांच तेज

    March 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.