Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता

    March 31, 2026

    रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स

    March 30, 2026

    रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता
    • रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स
    • रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी
    • रायपुर: नगर निगम का 1529 करोड़ का बजट पेश, मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की घोषणा
    • रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना की
    • रायपुर: तीरंदाज कोमालिका बारी एशियाई खेल चयन की दौड़ में, ट्राइबल गेम्स में भागीदारी
    • न्यूजीलैंड: इंदिरा गांधी के हत्यारे के भतीजे बलतेज सिंह, ड्रग तस्करी में दोषी, नाम गोपनीय रखने की याचिका खारिज
    • रायपुर: विदेशी मुद्रा ठगी के अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना अमन शर्मा गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायपुर: नवा रायपुर में 13-14 मार्च को ‘आदि परब 2026’, 43 जनजातियों की संस्कृति का होगा प्रदर्शन
    Chhattisgarh

    रायपुर: नवा रायपुर में 13-14 मार्च को ‘आदि परब 2026’, 43 जनजातियों की संस्कृति का होगा प्रदर्शन

    नवा रायपुर में दो दिवसीय आयोजन में जनजातीय परिधान, चित्रकला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyMarch 11, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    नवा रायपुर में जनजातीय कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर के नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 13 और 14 मार्च 2026 को ‘परम्परा से पहचान तक – आदि परब 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। आयोजन भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया जाएगा।

    आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संस्थान की संचालक हिना अनिमेष नेताम ने टीआरटीआई में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिकल्पना और निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में विभाग आयोजन की तैयारियां कर रहा है।

    दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों के साथ मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय समुदाय भी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पारंपरिक ज्ञान को प्रोत्साहन देना है।

    कार्यक्रम के अंतर्गत ‘आदि-परिधान जनजातीय अटायर शो’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य की 43 जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। प्राकृतिक रंगों और स्थानीय संसाधनों से तैयार परिधानों के माध्यम से जनजातीय जीवनशैली और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए 120 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है।

    इसके अलावा ‘आदि रंग – जनजातीय चित्रकला महोत्सव’ के तहत कलाकार जल, जंगल और जमीन से जुड़े विषयों पर पारंपरिक चित्रकला प्रस्तुत करेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित होगी और विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    आयोजन के दौरान ‘आदि-हाट जनजातीय शिल्प मेला’ भी लगाया जाएगा, जहां जनजातीय हस्तशिल्प, वनोपज और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। 14 समूहों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल में पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी।

    कार्यक्रम के दौरान संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2025 में चयनित अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी डायमंड सिंह ध्रुव और अंकित साकनी का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही प्रयास संस्थान के विद्यार्थियों को विभागीय योजनाओं के अंतर्गत लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।

    Adi Parab 2026 Nava Raipur event Raipur News tribal culture festival tribal development department आदि परब 2026 आदिम जाति विकास विभाग जनजातीय संस्कृति नवा रायपुर कार्यक्रम रायपुर समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता

    March 31, 2026

    रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स

    March 30, 2026

    रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: कंधे की चोट के बावजूद पूनम ऑरन ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता

    By Manish ChoudharyMarch 31, 20263

    रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड की 19 वर्षीय पहलवान पूनम…

    रायपुर: एमडीएमए सप्लाई करने वाले हाईटेक ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार पंजाब और महाराष्ट्र से आ रहा है ड्रग्स

    March 30, 2026

    रायपुर: पुलिस अकादमी दीक्षांत में 859 अधिकारी पास आउट, साय और विजय शर्मा ने ली सलामी

    March 30, 2026

    रायपुर: नगर निगम का 1529 करोड़ का बजट पेश, मल्टीलेवल पार्किंग और गौरव पथ की घोषणा

    March 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.