Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, सुरक्षा जांच तेज

    March 3, 2026

    रायपुर: आईपीएल में आरसीबी के दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे

    March 3, 2026

    गरियाबंद: सांपसाटी पहाड़ियों से 46 लाख नकद और हथियार बरामद

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, सुरक्षा जांच तेज
    • रायपुर: आईपीएल में आरसीबी के दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे
    • गरियाबंद: सांपसाटी पहाड़ियों से 46 लाख नकद और हथियार बरामद
    • जशपुर: लावाकेरा बैरियर पर 67 किलो गांजा जब्त, बिहार का तस्कर गिरफ्तार
    • रायपुर: ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत की खबर पर मोमिनपारा में विरोध प्रदर्शन
    • राजनांदगांव: नादिया में कबीर संत सम्मेलन, आश्रम विकास के लिए 11 लाख की घोषणा
    • रायपुर: खरोरा में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या में चार गिरफ्तार
    • रायपुर: अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का खुलासा, गोवा से चार सहित सात गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायपुर: वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, कबीर नगर से 4 आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    रायपुर: वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, कबीर नगर से 4 आरोपी गिरफ्तार

    खंडहरनुमा मकान में चल रहा था नेटवर्क, 18.45 लाख रुपये नकद और बैंक दस्तावेज जब्त
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyFebruary 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    कबीर नगर क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन मामले में पुलिस कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 लाख 45 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और बड़ी संख्या में एटीएम व क्रेडिट कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तिरंगा चौक फेस-02, कबीर नगर के पास एक खंडहरनुमा मकान में कुछ युवक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर कबीर नगर थाना पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। मौके पर दबिश देने पर तीन व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। पूछताछ में उनकी पहचान दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा और ऋषभ रंगलानी के रूप में हुई।

    तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी ओम खेमानी का नाम बताया, जो इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छठ तालाब, हीरापुर क्षेत्र से ओम खेमानी को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 3 लाख 11 हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन तथा 25 से अधिक एटीएम और क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए।

    विवेचना के दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों द्वारा मास्टर आईडी के जरिए ग्राहकों को सट्टे की आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। इन आईडी के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाया जाता था। प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकासी की जाती थी।

    कबीर नगर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वित्तीय लेनदेन से जुड़े बैंक खातों की जांच की जा रही है। साथ ही, सट्टा नेटवर्क में आईडी तैयार करने वाले अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।

    पुलिस के अनुसार, जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों का तकनीकी विश्लेषण किया जाएगा, जिससे नेटवर्क के दायरे और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन सट्टा संचालन के विरुद्ध अभियान स्तर पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    cricket betting website Kabir Nagar Police Raipur online betting कबीर नगर पुलिस कार्रवाई कैश जब्ती क्रिकेट सट्टा वेबसाइट जुआ प्रतिषेध अधिनियम रायपुर ऑनलाइन सट्टा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, सुरक्षा जांच तेज

    March 3, 2026

    रायपुर: आईपीएल में आरसीबी के दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे

    March 3, 2026

    गरियाबंद: सांपसाटी पहाड़ियों से 46 लाख नकद और हथियार बरामद

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, सुरक्षा जांच तेज

    By Manish ChoudharyMarch 3, 20262

    रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने…

    रायपुर: आईपीएल में आरसीबी के दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे

    March 3, 2026

    गरियाबंद: सांपसाटी पहाड़ियों से 46 लाख नकद और हथियार बरामद

    March 2, 2026

    जशपुर: लावाकेरा बैरियर पर 67 किलो गांजा जब्त, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

    March 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.