Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    February 2, 2026

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    February 2, 2026

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार
    • रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
    • रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती
    • रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार
    • राजनांदगांव: सोमनी थाना पुलिस ने खेत में जुआ खेलते पांच आरोपियों को पकड़ा
    • इंदौर: महिला से दोस्ती का प्रस्ताव देने के आरोप में प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह डिमोट
    • बीजापुर: आईईडी विस्फोट में घायल डीआरजी जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मुलाकात
    • कोरबा: चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.58 किलो गांजा जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती
    Chhattisgarh

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    गंज थाना क्षेत्र में कार से चल रहा था ऑनलाइन बैटिंग नेटवर्क, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    रायपुर पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा मामले में जब्त नकदी, मोबाइल और लैपटॉप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर जिले में ऑनलाइन सट्टा संचालन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8 जनवरी 2025 को थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत पाठक हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधु भवन पार्किंग के पास की गई, जहां एक चारपहिया वाहन में बैठकर ऑनलाइन बैटिंग संचालित की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध हुंडई टक्सन कार को घेराबंदी कर पकड़ा।

    कार में सवार चार युवकों ने पूछताछ में अपने नाम रितेश गोविंदानी, मोहम्मद अख्तर, विक्रम राजकोरी और सागर पिंजानी बताए। पुलिस द्वारा की गई तकनीकी जांच में आरोपियों के पास मौजूद लैपटॉप और मोबाइल फोन में Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइटों की मास्टर आईडी और यूजर आईडी के माध्यम से सट्टा संचालित करने के प्रमाण मिले।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रितेश गोविंदानी और सागर पिंजानी ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों को मास्टर आईडी उपलब्ध कराते थे, जबकि मोहम्मद अख्तर और विक्रम राजकोरी ग्राहकों को अलग-अलग बैटिंग साइट्स की आईडी कमीशन के आधार पर उपलब्ध कराते थे। सभी आरोपी आपस में मिलकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चला रहे थे और इससे अवैध रूप से भारी मुनाफा कमा रहे थे।

    कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने 50 लाख 35 हजार रुपये नकद, 2 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और एक कैलकुलेटर जब्त किया। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में जमा करोड़ों रुपये की राशि को भी होल्ड कराया है, ताकि अवैध लेन-देन की विस्तृत जांच की जा सके।

    पुलिस के अनुसार आरोपी रितेश गोविंदानी और विक्रम राजकोरी पूर्व में भी अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। इस आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क के पुराने लिंक और अन्य संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

    चारों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा और अवैध बैटिंग नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा या अवैध बैटिंग गतिविधियों से दूर रहें और इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

    gambling case Online Betting Police Action Raipur News satta gang ऑनलाइन सट्टा गंज थाना जुआ गिरोह गिरफ्तार पुलिस कार्रवाई रायपुर समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    February 2, 2026

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    February 2, 2026

    रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

    February 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    By Manish ChoudharyFebruary 2, 20262

    रायपुर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के एक बड़े मामले में डायरेक्टोरेट जनरल…

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    February 2, 2026

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    February 2, 2026

    रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

    February 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.