Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: म्यूल खाते खरीदकर बेचने वाला स्थाई वारंटी और महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 13, 2026

    रायगढ़: हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपी और तीन बालक पकड़े गए

    March 13, 2026

    कोरबा: अंतर्जातीय विवाह करने वाले दंपत्ति को 2.50 लाख की प्रोत्साहन राशि

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: म्यूल खाते खरीदकर बेचने वाला स्थाई वारंटी और महिला आरोपी गिरफ्तार
    • रायगढ़: हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपी और तीन बालक पकड़े गए
    • कोरबा: अंतर्जातीय विवाह करने वाले दंपत्ति को 2.50 लाख की प्रोत्साहन राशि
    • चेन्नई: बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी, एनसीआरबी आंकड़ों पर राजनीतिक बहस
    • तिरुनेलवेली: तीन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म मामले में आरोपी को मौत की सजा
    • दुर्ग: समोदा-झेंझरी में 11 एकड़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी, भाजपा नेता सहित तीन गिरफ्तार
    • जांजगीर-चांपा: पुलिस ने 219 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
    • रायपुर: नवा रायपुर में 13-14 मार्च को ‘आदि परब 2026’, 43 जनजातियों की संस्कृति का होगा प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»राज्य बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, मिशन वात्सल्य और किशोर न्याय अधिनियम पर समन्वित कार्ययोजना पर दिया गया जोर
    Chhattisgarh

    राज्य बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, मिशन वात्सल्य और किशोर न्याय अधिनियम पर समन्वित कार्ययोजना पर दिया गया जोर

    महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और पुनर्वास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyApril 29, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नवा रायपुर, 29 अप्रैल 2025 — राज्य बाल संरक्षण समिति की कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने की। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्ययोजना बनाए जाने पर जोर दिया और मिशन वात्सल्य योजना तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

    बैठक में जानकारी दी गई कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत छत्तीसगढ़ में कुल 112 बाल देखरेख संस्थाएं संचालित हैं, जिनमें वर्तमान में 2099 बच्चे निवासरत हैं। इनमें से 1307 बच्चे नियमित स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, 48 बच्चे ओपन स्कूल के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं और 36 बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों की पहचान और सेवाओं की सुगमता के लिए 1888 बच्चों के आधार कार्ड, 1198 बच्चों के बैंक खाते और 1042 बच्चों के स्मार्ट कार्ड बनाए गए हैं।

    सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आधुनिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। वर्ष 2024-25 में 108 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से नया परिवार मिला है, जबकि 1433 बच्चों को स्पांसरशिप योजना के तहत सहायता दी गई। इसके साथ ही 108 बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है।

    बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 337 बाल विवाह रोके गए हैं, जो बाल अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। बैठक में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और आपात सेवा 112 के एकीकरण पर भी चर्चा हुई और इनके प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सहायता सेवाएं समय पर बच्चों और महिलाओं तक पहुंच सकें।

    समिति ने मिशन वात्सल्य के तहत प्रशिक्षण, जन-जागरूकता और वर्ष 2023-24 की ऑडिट कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की। साथ ही, राज्य की बाल संरक्षण नीति का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रगति भी साझा की गई, जो बाल कल्याण के लिए भविष्य की दिशा तय करेगा।

    बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पदुम सिंह एल्मा, स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री फरिहा आलम, गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रेलवे और एनआईसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी और समन्वय के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा एवं समुचित विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।

    Child Care Institutions Child Marriage Prevention Juvenile Justice Act Mission Vatsalya Scheme Shammi Abidi Meeting State Child Protection Committee किशोर न्याय अधिनियम बाल देखरेख संस्थाएं बाल विवाह रोकथाम मिशन वात्सल्य योजना राज्य बाल संरक्षण समिति शम्मी आबिदी बैठक
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: म्यूल खाते खरीदकर बेचने वाला स्थाई वारंटी और महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 13, 2026

    रायगढ़: हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपी और तीन बालक पकड़े गए

    March 13, 2026

    कोरबा: अंतर्जातीय विवाह करने वाले दंपत्ति को 2.50 लाख की प्रोत्साहन राशि

    March 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: म्यूल खाते खरीदकर बेचने वाला स्थाई वारंटी और महिला आरोपी गिरफ्तार

    By Manish ChoudharyMarch 13, 20261

    रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीदी-बिक्री के मामले में पुलिस…

    रायगढ़: हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपी और तीन बालक पकड़े गए

    March 13, 2026

    कोरबा: अंतर्जातीय विवाह करने वाले दंपत्ति को 2.50 लाख की प्रोत्साहन राशि

    March 13, 2026

    चेन्नई: बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी, एनसीआरबी आंकड़ों पर राजनीतिक बहस

    March 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.