Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोंडागांव: एसपी पंकज चंद्रा ने फरसगांव थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    जून 8, 2026

    रायपुर: भारत ‘ए’ टीम में चयनित हुए आयुष पांडे, सीनियर इंडिया ए टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बने

    जून 8, 2026

    रायपुर: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए, समीक्षा बैठक में सीएम विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

    जून 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोंडागांव: एसपी पंकज चंद्रा ने फरसगांव थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
    • रायपुर: भारत ‘ए’ टीम में चयनित हुए आयुष पांडे, सीनियर इंडिया ए टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बने
    • रायपुर: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए, समीक्षा बैठक में सीएम विष्णु देव साय के सख्त निर्देश
    • दंतेवाड़ा: किरंदुल में एक करोड़ के तैलीय सदन का लोकार्पण, कर्मा महोत्सव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव
    • रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹9.83 करोड़ फर्जीवाड़े के आरोपी जयप्रकाश गांधी गिरफ्तार
    • जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत में भाजपा की बड़ी जीत, अध्यक्ष पद 889 वोटों से जीता
    • रायपुर: महिलाओं के सशक्तीकरण की कुंजी है आत्मनिर्भरता, FICCI FLO कार्यक्रम में बोलीं किरण बेदी
    • नवा रायपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home » दंतेवाड़ा: किरंदुल में एक करोड़ के तैलीय सदन का लोकार्पण, कर्मा महोत्सव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव
    Chhattisgarh

    दंतेवाड़ा: किरंदुल में एक करोड़ के तैलीय सदन का लोकार्पण, कर्मा महोत्सव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने साहू समाज के भव्य तैलीय सदन का किया लोकार्पण, समाज की एकता, मेहनत और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजून 8, 2026कोई टिप्पणी नहीं1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    किरंदुल में तैलीय सदन का लोकार्पण करते उपमुख्यमंत्री अरुण साव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन सामाजिक भवन नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक पदाधिकारियों के साथ लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भव्य तैलीय सदन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी तथा किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रुबी शैलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहीं।

    कर्मा महोत्सव को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि किरंदुल में साहू समाज का छत्तीसगढ़ का सबसे भव्य सामाजिक भवन तैयार हुआ है। उन्होंने समाज के लोगों से इस भवन का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ईमानदारी और मेहनत है, जिसे हमेशा बनाए रखना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि साहू समाज का सभी समाजों के साथ आत्मीय संबंध रहा है और यह समाज हमेशा सबको साथ लेकर चलने वाला समाज रहा है। आज साहू समाज के युवा देश और विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा के आदर्शों पर चलकर समाज को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने समाज के पारंपरिक व्यवसाय को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तेल निकालना साहू समाज का पुश्तैनी व्यवसाय रहा है और इसे आधुनिक स्वरूप देकर फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तेल निकालने की मशीनों पर सरकार द्वारा 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ उठाकर समाज के लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

    दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि किरंदुल में साहू समाज के लगभग 300 परिवार निवास करते हैं और समाज क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने समाज की मांग पर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा भी की।

    कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष रुबी शैलेन्द्र सिंह, किरंदुल तहसील साहू समाज के अध्यक्ष टीकमचंद साहू तथा छत्तीसगढ़ साहू समाज के संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।

    समारोह के दौरान उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए लालाराम साहू को समाजरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं माता कर्मा प्रांगण की दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां तैयार करने वाले कलाकार कामता राम कोर्राम को भी सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में भगवताचार्य यामिनी देवी साहू, लोक गायिका आरू साहू, पार्षद विनोद साहू, समाज के संरक्षक ओम साहू सहित प्रदेशभर से आए साहू समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

    Arun Sao Chaitram Atami Chhattisgarh news Dantewada News Jitendra Sahu Karma Mahotsav Kirandul News Sahu Samaj Teliya Sadan अरुण साव कर्मा महोत्सव किरंदुल समाचार चैतराम अटामी छत्तीसगढ़ समाचार जितेंद्र साहू तेलघानी बोर्ड तैलीय सदन दंतेवाड़ा न्यूज साहू समाज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    कोंडागांव: एसपी पंकज चंद्रा ने फरसगांव थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    जून 8, 2026

    रायपुर: भारत ‘ए’ टीम में चयनित हुए आयुष पांडे, सीनियर इंडिया ए टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बने

    जून 8, 2026

    रायपुर: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए, समीक्षा बैठक में सीएम विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

    जून 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    कोंडागांव: एसपी पंकज चंद्रा ने फरसगांव थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    By Manish Choudharyजून 8, 20262

    पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान और अन्य प्रकरणों की…

    रायपुर: भारत ‘ए’ टीम में चयनित हुए आयुष पांडे, सीनियर इंडिया ए टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बने

    जून 8, 2026

    रायपुर: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए, समीक्षा बैठक में सीएम विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

    जून 8, 2026

    दंतेवाड़ा: किरंदुल में एक करोड़ के तैलीय सदन का लोकार्पण, कर्मा महोत्सव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    जून 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.