Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर: DKS अस्पताल में डॉक्टर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप, परिजन ने गोल बाजार थाने में दी शिकायत
- रायगढ़: पंडो जनजाति की जमीन और शासकीय भूमि की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार
- बिलासपुर: खपरगंज हिंसा मामले में हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
- रायपुर: सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर रहेगा फोकस
- रायपुर: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
- रायपुर: एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड आवेदन पर RBI लोकपाल के आदेश को लेकर सवाल, सबूत के बावजूद बैंक की सफाई स्वीकार करने का आरोप
- रायपुर: गुढ़ियारी से महादेव घाट तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रुद्राभिषेक
- धमतरी: मगरलोड में बनेगी अत्याधुनिक रोबोटिक्स और 3-डी प्रिंटिंग लैब, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी तकनीकी सीख की सुविधा
लेखक: Manish Choudhary
Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.
रायपुर। DKS स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में मरीज से मिलने पहुंचे परिजनों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना को लेकर तरुण जगत ने गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार घटना 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:40 बजे अस्पताल परिसर में हुई। तरुण जगत का कहना है कि वे मरीज से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान डॉक्टर के साथ विवाद हुआ और कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज तथा धक्का-मुक्की की गई।…
रायगढ़, 2 सितंबर 2026। कापू पुलिस ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार चल रहे तत्कालीन पटवारी राकेश कुमार साय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक मामले में पंडो जनजाति की जमीन को फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज कराकर उसकी बिक्री कराई गई, जबकि दूसरे मामले में ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज और पट्टे तैयार कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह…
बिलासपुर। शहर के खपरगंज इलाके में 28 अगस्त को हुई झड़प और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस को वांछित हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने मंगलवार रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घटना को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोहेल खान ने पुलिस के सामने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था और उसे मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष…
रायपुर। भारत सरकार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखा गया है। इसे लेकर हुई बैठक में बच्चों, महिलाओं, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं और किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार के लिए विभागीय गतिविधियों और आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। पोषण माह के दौरान आहार में विविधता और पर्याप्त प्रोटीन के सेवन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को ताजा और गरम पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने…
रायपुर: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
रायपुर। उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विमानतल पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी स्वागत के लिए मौजूद रहीं। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा…
रायपुर में एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड आवेदन से जुड़े एक मामले में भारतीय रिजर्व बैंक के लोकपाल कार्यालय के समापन आदेश पर सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता मनीष कुमार चौधरी का आरोप है कि बैंक ने उनके आवेदन के लंबित रहने की वजह गलत श्रेणी में आवेदन जमा होना बताई, जबकि उन्होंने बैंक और RBI के सामने ऐसा स्क्रीनशॉट प्रस्तुत किया था जिसमें आवेदन प्रक्रिया के दौरान नई या मौजूदा ग्राहक श्रेणी चुनने का कोई विकल्प दिखाई नहीं देता। शिकायतकर्ता का कहना है कि 19 अगस्त 2026 के लोकपाल आदेश में इस स्क्रीनशॉट या उनकी आपत्ति का कोई उल्लेख नहीं…
रायपुर में श्रावण मास के अवसर पर गुढ़ियारी से महादेव घाट तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर से हजारों शिवभक्त पवित्र जल लेकर भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी यात्रा में शामिल हुए और भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान शिवभक्तों के जयघोष से गुढ़ियारी से लेकर महादेव घाट तक का वातावरण भक्तिमय रहा। मारुति मंगलम…
धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक्स तथा 3-डी प्रिंटिंग लैब विकसित की जा रही है। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को तकनीकी शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव देना और उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना है। प्रस्तावित लैब में विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित शिक्षा के बजाय रोबोटिक्स, 3-डी प्रिंटिंग, डिजाइन, प्रोग्रामिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों में तार्किक सोच, समस्या समाधान, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने…
रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम, छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों और जनजातीय नायकों के संघर्ष, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की यात्रा तथा राज्य की विकास यात्रा को छायाचित्रों और अन्य सामग्री के जरिए प्रदर्शित किया गया है। विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रश्नोत्तरी और एआई तकनीक से जुड़ी गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। क्लू के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों की पहचान प्रदर्शनी में कंप्यूटर आधारित विशेष प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इसमें…
रायपुर में नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था विकसित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रायपुर कार्यालय के महाप्रबंधक मनीष पराशर ने बुधवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी से उनके रायपुर स्थित निवास पर मुलाकात की। प्रभारी अधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद हुई इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के विस्तार, मुद्रा प्रबंधन तथा RBI से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नागपुर से नवा रायपुर तक करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था बैठक में वर्तमान में नागपुर से होने वाले करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन को नवा रायपुर…


