मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में दो नाबालिग लड़कियों की शिकायत पर दो वनरक्षकों के खिलाफ POCSO अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
POCSO मामला: शिकायत में क्या आरोप लगाए गए?
शिकायत के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे दोनों नाबालिग लड़कियां नेशनल पार्क ट्रेन के पास स्थित झील के नजदीक घूम रही थीं। इसी दौरान दो वनरक्षकों ने कथित तौर पर उनका पीछा किया और उनकी इच्छा के विरुद्ध उन्हें छुआ।
दो वनरक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज
मामले में वनरक्षक उमेश ज्ञानदेव मार्कंडे और प्रभु पांडुरंग चोरमारे को आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 78 और 3(5) तथा POCSO अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में CR No. 804/26 दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
इससे पहले तमिलनाडु के थंजावुर में भी एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी।



