Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: विकास गर्ग को 10 दिन की ईडी रिमांड, 940.77 करोड़ की संपत्ति पहले ही हो चुकी है अटैच

    जुलाई 18, 2026

    रायगढ़: छात्रा के बाद अब प्रोफेसर की शिकायत पर भी एफआईआर, लैलूंगा कॉलेज विवाद में नया मोड़

    जुलाई 18, 2026

    रायपुर: नकटी गांव तोड़फोड़ मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग

    जुलाई 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: विकास गर्ग को 10 दिन की ईडी रिमांड, 940.77 करोड़ की संपत्ति पहले ही हो चुकी है अटैच
    • रायगढ़: छात्रा के बाद अब प्रोफेसर की शिकायत पर भी एफआईआर, लैलूंगा कॉलेज विवाद में नया मोड़
    • रायपुर: नकटी गांव तोड़फोड़ मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग
    • रायपुर: संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
    • कोंडागांव: 285 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 5.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
    • रायगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, रुपये और गहने हड़पने का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार
    • सेवा सेतु पोर्टल का असर: आवेदन के अगले ही दिन तीन वर्षीय बच्ची का नाम राशन कार्ड में जुड़ा
    • रायपुर: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन के लोकार्पण का मुख्यमंत्री साय को मिला निमंत्रण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायगढ़: बालिका से छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास में आरोपी युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
    Chhattisgarh

    रायगढ़: बालिका से छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास में आरोपी युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

    महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चाकू और ईको कार जब्त
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजनवरी 28, 2026कोई टिप्पणी नहीं2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    रायगढ़ में बालिका से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेते अधिकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ और जबरन उठाने के गंभीर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 जनवरी को पूरी बगीचा चांदमारी क्षेत्र निवासी शाकिब खान (24 वर्ष) को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

    महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित बालिका आरोपी को पहले से जानती थी। उसने बताया कि वर्ष 2023 से आरोपी लगातार जबरन बातचीत करने, रास्ते में पीछा करने और परेशान करने की हरकतें करता रहा। इस संबंध में बालिका ने अपने परिजनों को जानकारी दी थी, जिसके बाद उसके पिता उसे स्कूल छोड़ने जाने लगे थे। बालिका ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

    पीड़िता के अनुसार, 26 जनवरी को अस्वस्थ होने के बावजूद वह स्कूल गई थी। गणतंत्र दिवस रैली के दौरान तबीयत बिगड़ने पर वह स्कूल में ही रुक गई और सुबह करीब 9 बजे शिक्षिका से अनुमति लेकर घर के लिए निकली। इसी दौरान आरोपी शाकिब खान सफेद रंग की ईको कार से मौके पर पहुंचा। उसने कथित तौर पर चाकू जैसे हथियार से डराकर बालिका को जबरन वाहन में बैठाया और पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले गया, जहां गलत नियत से छेड़छाड़ की गई। इसके बाद आरोपी दोपहर करीब एक बजे स्कूल के सामने गली में बालिका को छोड़कर फरार हो गया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

    घटना की जानकारी मिलने पर बालिका ने अपने शिक्षक और परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद महिला थाना में अपराध क्रमांक 05/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2), 74, 75(2), 78(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता से विस्तृत पूछताछ की, घटनास्थल का निरीक्षण कराया और वीडियो बयान दर्ज किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार क्रमांक सीजी 13 बी बी 1840 को जब्त किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, संदीप भगत सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है और इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने बालिकाओं और परिजनों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना संकोच पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

    abduction attempt girl molestation case POCSO Act Raigarh Police women police station अपहरण प्रयास पॉक्सो एक्ट बालिका से छेड़छाड़ महिला थाना रायगढ़ पुलिस
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: विकास गर्ग को 10 दिन की ईडी रिमांड, 940.77 करोड़ की संपत्ति पहले ही हो चुकी है अटैच

    जुलाई 18, 2026

    रायगढ़: छात्रा के बाद अब प्रोफेसर की शिकायत पर भी एफआईआर, लैलूंगा कॉलेज विवाद में नया मोड़

    जुलाई 18, 2026

    रायपुर: नकटी गांव तोड़फोड़ मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग

    जुलाई 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    NEWS

    महादेव ऑनलाइन सट्टा केस: विकास गर्ग को 10 दिन की ईडी रिमांड, 940.77 करोड़ की संपत्ति पहले ही हो चुकी है अटैच

    By Manish Choudharyजुलाई 18, 20261

    रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से…

    रायगढ़: छात्रा के बाद अब प्रोफेसर की शिकायत पर भी एफआईआर, लैलूंगा कॉलेज विवाद में नया मोड़

    जुलाई 18, 2026

    रायपुर: नकटी गांव तोड़फोड़ मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच और मुआवजे की मांग

    जुलाई 18, 2026

    रायपुर: संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

    जुलाई 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.