Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    भिलाई: AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार

    नवम्बर 16, 2026

    दुर्ग: विट्ठल ग्रीन्स के 355 प्लॉटों पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की जांच में कार्रवाई

    नवम्बर 16, 2026

    रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR

    नवम्बर 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भिलाई: AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार
    • दुर्ग: विट्ठल ग्रीन्स के 355 प्लॉटों पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की जांच में कार्रवाई
    • रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR
    • रायपुर: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में आग से 5-6 दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान
    • बेमेतरा: बेरला की उत्सव डेयरी में 3,050 किलो खोवा, पनीर और मिठाइयां नष्ट
    • सुकमा: CRPF की 1,000 से अधिक जवानों वाली बटालियन मणिपुर भेजी गई, बस्तर में जिम्मेदारियां बदली जाएंगी
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ में ओ.पी. चौधरी की लोकप्रियता में गिरावट, कामकाज और प्रक्रियाओं से नाराज लोग
    • रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक 32 जिलों में होंगे कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»भाटापारा: रियल इस्पात फैक्ट्री हादसे पर जांच रिपोर्ट के बाद प्रबंधन को नोटिस
    Chhattisgarh

    भाटापारा: रियल इस्पात फैक्ट्री हादसे पर जांच रिपोर्ट के बाद प्रबंधन को नोटिस

    संयुक्त जांच में कारखाना अधिनियम व श्रम कानूनों के उल्लंघन की पुष्टि
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजनवरी 31, 20263 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    भाटापारा स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का कारखाना परिसर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही में स्थित मेसर्स रियल इस्पात एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के कारखाना परिसर में 22 जनवरी 2026 को हुई भीषण औद्योगिक दुर्घटना के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर कारखाना प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार गंभीर दुर्घटना की जांच के दौरान कारखाना अधिनियम 1948 और छत्तीसगढ़ कारखाना नियमावली 1962 के कई प्रावधानों के उल्लंघन पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि कारखाना प्रबंधन ने किल्न क्रमांक-01 का विधिवत शटडाउन किए बिना संचालन जारी रखा और श्रमिकों तथा कर्मचारियों से जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य कराया गया। कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपायों और सुरक्षित कार्यप्रणालियों का पालन नहीं किया गया, जिससे श्रमिकों के जीवन को गंभीर खतरे में डाला गया।

    जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि किल्न क्रमांक-01 के डस्ट सेटलिंग चेंबर के भीतर जमे हुए गर्म ऐश को वेट स्क्रैपर में गिराने के कार्य के दौरान आवश्यक कार्य अनुमति जारी नहीं की गई। इसके अलावा, नवनियुक्त श्रमिकों को बिना विधिवत अनुमति के डस्ट सेटलिंग चेंबर जैसे खतरनाक कार्यस्थल में लगाया गया, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

    रिपोर्ट के अनुसार कारखाना प्रबंधन द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से वाणिज्यिक उत्पादन की अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई थी, जो राज्य की उद्योग नीति के विरुद्ध है। इसके साथ ही न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत श्रमिकों के वेतन और अन्य सुविधाओं से संबंधित अनिवार्य पंजी उपलब्ध नहीं कराए गए। संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के तहत निर्धारित प्रावधानों का भी पालन नहीं किया गया। जांच में पाया गया कि कारखाना परिसर में दो ठेकेदारों के माध्यम से 100 से अधिक श्रमिकों से कार्य लिया जा रहा था, इसके बावजूद आवश्यक अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं की गई। अंतराज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम 1979 के तहत भी बिना लाइसेंस लिए श्रमिकों को नियोजित किया गया, जो नियमों का उल्लंघन है।

    प्रशासन के अनुसार दुर्घटना में मृत छह श्रमिकों में से पांच के परिजनों को कारखाना प्रबंधन द्वारा 20-20 लाख रुपये तथा छह घायल श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। घायल श्रमिकों का उपचार बिलासपुर में जारी है।

    उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 9.40 बजे किल्न क्रमांक-01 के डस्ट सेटलिंग चेंबर के द्वितीय तल पर कार्य के दौरान अचानक विस्फोट हुआ था, जिसके बाद गर्म ऐश की बौछार से मौके पर ही छह श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी और पांच श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रारंभिक जांच के बाद कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 40(2) के तहत किल्न क्रमांक-01 के संचालन और सभी मेंटेनेंस कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    Bhatapara factory accident factory act notice industrial accident Chhattisgarh Real Ispat accident औद्योगिक दुर्घटना जांच कारखाना अधिनियम भाटापारा फैक्ट्री हादसा रियल इस्पात दुर्घटना श्रमिक सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email Copy Link
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    भिलाई: AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार

    नवम्बर 16, 2026

    दुर्ग: विट्ठल ग्रीन्स के 355 प्लॉटों पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की जांच में कार्रवाई

    नवम्बर 16, 2026

    रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR

    नवम्बर 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताजा खबरें

    भिलाई: AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार

    नवम्बर 16, 2026

    दुर्ग: विट्ठल ग्रीन्स के 355 प्लॉटों पर ED का कब्जा, शराब घोटाले की जांच में कार्रवाई

    नवम्बर 16, 2026

    रायपुर: कोयला खदान में साझेदारी का झांसा देकर कारोबारी से 4.55 करोड़ लेने का आरोप, माइनिंग कंपनी डायरेक्टर पर FIR

    नवम्बर 16, 2026

    रायपुर: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में आग से 5-6 दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

    नवम्बर 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture
    • Terms of Use – उपयोग की शर्तें
    • Editorial Policy
    • Corrections Policy
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.