Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    February 2, 2026

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    February 2, 2026

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार
    • रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
    • रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती
    • रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार
    • राजनांदगांव: सोमनी थाना पुलिस ने खेत में जुआ खेलते पांच आरोपियों को पकड़ा
    • इंदौर: महिला से दोस्ती का प्रस्ताव देने के आरोप में प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह डिमोट
    • बीजापुर: आईईडी विस्फोट में घायल डीआरजी जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मुलाकात
    • कोरबा: चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.58 किलो गांजा जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
    Chhattisgarh

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    यातायात नियम उल्लंघन पर शत-प्रतिशत ई-चालान और बकाया पर न्यायालय कार्रवाई के निर्देश
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyFebruary 2, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    जयस्तंभ चौक रायपुर में आईटीएमएस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दृश्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने जयस्तंभ चौक में स्थापित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ई-चालान बनने की पूरी प्रक्रिया और आईटीएमएस के अंतर्गत लगाए गए कैमरा व सिग्नल सिस्टम की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा।

    निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने यातायात अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहनों के विरुद्ध कैमरों के माध्यम से शत-प्रतिशत ई-चालान तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि ई-चालान बनने के बाद संबंधित वाहन स्वामी को मोबाइल पर टेक्स्ट संदेश और व्हाट्सएप के माध्यम से तत्काल सूचना भेजी जाए। साथ ही, जो लोग निर्धारित 90 दिनों की अवधि में ई-चालान की जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करते हैं, उन्हें नोटिस जारी कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।

    पुलिस कमिश्नर ने परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जिन वाहनों पर ई-चालान बकाया है, उनके वाहन स्वामी का लाइसेंस नवीनीकरण, परमिट, फिटनेस, नामांतरण सहित अन्य सेवाएं, बीमा और प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र का अद्यतन कार्य रोका जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-चालान की राशि का भुगतान होने के बाद ही संबंधित सेवाएं प्रारंभ की जाएं। उनके अनुसार, इस व्यवस्था से जुर्माना भुगतान का प्रतिशत बढ़ेगा और वाहन स्वामी ई-चालान की गंभीरता को समझेंगे, जिससे शहर में यातायात अनुशासन स्थापित होगा।

    डॉ. शुक्ला ने यह भी कहा कि जहां मौके पर चालान काटना अनिवार्य न हो, वहां हाथ से चालान करने की प्रक्रिया बंद की जाए और उपलब्ध ई-चालान डिवाइस का उपयोग कर फोटो के माध्यम से आईटीएमएस सिस्टम में ई-चालान भेजा जाए। इससे कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहेगी और आम नागरिकों के साथ होने वाले विवाद और आरोप-प्रत्यारोप से बचा जा सकेगा। गंभीर प्रवृत्ति के मामलों, जैसे नशे में वाहन चलाने या नो-एंट्री उल्लंघन पर, मौके पर एल्कोमीटर से जांच कर चालान तैयार कर न्यायालय भेजने के निर्देश भी दिए गए।

    निरीक्षण के दौरान एल एंड टी कंपनी के मैनेजर दीपक मालवीय को बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल और कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह सिस्टम जनता की सुविधा के लिए लगाया गया है और यातायात पुलिस से सूचना मिलते ही खराब सिग्नल या कैमरों की मरम्मत तुरंत की जानी चाहिए।

    इस अवसर पर आईटीएमएस के कमांड एंड कंट्रोल रूम में गुरजीत सिंह, सतीश ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधि, यातायात थाना मुख्यालय प्रभारी सउनि टी.के.लाल भोई सहित आईटीएमएस में कार्यरत यातायात स्टाफ उपस्थित रहा।

    e-challan ITMS system Raipur commissioner Raipur News Traffic police आईटीएमएस सिस्टम ई-चालान पुलिस कमिश्नर रायपुर यातायात पुलिस रायपुर समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    February 2, 2026

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    February 2, 2026

    रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

    February 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: 80 करोड़ की फर्जी बिलिंग मामले में DGGI ने कारोबारी संतोष वाधवानी को किया गिरफ्तार

    By Manish ChoudharyFebruary 2, 20262

    रायपुर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के एक बड़े मामले में डायरेक्टोरेट जनरल…

    रायपुर: पुलिस कमिश्नर ने जयस्तंभ चौक स्थित आईटीएमएस कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण

    February 2, 2026

    रायपुर: कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की जब्ती

    February 2, 2026

    रायगढ़: फर्जी दस्तावेजों से चोरी की बाइक बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

    February 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.