Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गरियाबंद: डुटकैय्या गांव में भीड़ हिंसा मामले में आरिफ कुरैशी, सलीम खान और इमरान सिद्दीकी नामजद

    February 4, 2026

    रायपुर: मंत्रिपरिषद ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एसओजी और क्लाउड नीति सहित 9 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    February 4, 2026

    रायपुर: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान का पोस्टर किया अनावरण

    February 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरियाबंद: डुटकैय्या गांव में भीड़ हिंसा मामले में आरिफ कुरैशी, सलीम खान और इमरान सिद्दीकी नामजद
    • रायपुर: मंत्रिपरिषद ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एसओजी और क्लाउड नीति सहित 9 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
    • रायपुर: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान का पोस्टर किया अनावरण
    • बिलासपुर: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, काशी दर्शन भी शामिल
    • बलौदाबाजार-भाटापारा: ग्राम कटगी में चलती गाड़ियों पर स्टंट, 10 युवकों पर कार्रवाई, 26 पकड़े गए
    • बलौदाबाजार-भाटापारा: कामता चितावर मेला में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    • स्टॉकटन (अमेरिका): पंजाबी डेविल्स मोटरसाइकिल क्लब के संस्थापक हथियार मामलों में एफबीआई द्वारा गिरफ्तार
    • नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाला मामलों में कवासी लखमा को अंतरिम जमानत दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायपुर: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान का पोस्टर किया अनावरण
    Chhattisgarh

    रायपुर: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान का पोस्टर किया अनावरण

    मुख्यमंत्री निवास में पोस्टर अनावरण कर जल स्रोतों के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyFebruary 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास में वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स अभियान के पोस्टर का अनावरण करते हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में ‘वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आर्द्रभूमियों एवं प्राकृतिक जल-स्रोतों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जल ही जीवन है और आर्द्रभूमियां मानव सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि नदियां, तालाब, कुएं, पोखर और अन्य प्राकृतिक जल-स्रोत केवल पानी के साधन नहीं हैं, बल्कि वे जीवनदायिनी प्रकृति की पहचान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जल-स्रोतों का संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है और इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    मुख्यमंत्री ने अभियान से महिलाओं को जोड़ने की पहल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि मातृशक्ति की सहभागिता से आर्द्रभूमि संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप मिल सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज में प्रकृति से जुड़ी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझती हैं, इसलिए यदि वे आगे आएंगी तो जल-स्रोतों के संरक्षण में व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    इस अवसर पर ‘वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान की संस्थापक एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी ने अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेशभर में महिलाओं को संगठित कर तालाबों, नहरों, कुओं, नदियों और अन्य प्राकृतिक जल-स्रोतों के संरक्षण के लिए निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जल-स्रोतों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

    प्रज्ञा निर्वाणी ने मुख्यमंत्री को नवागढ़ क्षेत्र स्थित गिधवा-परसदा-नगधा पक्षी विहार को रामसर साइट घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्र की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि के महत्व को रेखांकित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल-संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के जल-स्रोतों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    पोस्टर अनावरण कार्यक्रम में प्रसन्ना अवस्थी, प्राची शर्मा, प्रणीता शर्मा, आरविका अवस्थी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान के माध्यम से प्रदेश में आर्द्रभूमियों के संरक्षण को लेकर जनभागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।

    Raipur wetlands day Vishnu Deo Sai wetland conservation Chhattisgarh Women for Wetlands campaign आर्द्रभूमि संरक्षण जल स्रोत रायपुर विश्व आर्द्रभूमि दिवस विष्णु देव साय वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    गरियाबंद: डुटकैय्या गांव में भीड़ हिंसा मामले में आरिफ कुरैशी, सलीम खान और इमरान सिद्दीकी नामजद

    February 4, 2026

    रायपुर: मंत्रिपरिषद ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एसओजी और क्लाउड नीति सहित 9 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    February 4, 2026

    बिलासपुर: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, काशी दर्शन भी शामिल

    February 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    गरियाबंद: डुटकैय्या गांव में भीड़ हिंसा मामले में आरिफ कुरैशी, सलीम खान और इमरान सिद्दीकी नामजद

    By Manish ChoudharyFebruary 4, 20262

    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डुटकैय्या गांव में रविवार को हुई भीड़ हिंसा के मामले…

    रायपुर: मंत्रिपरिषद ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एसओजी और क्लाउड नीति सहित 9 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    February 4, 2026

    रायपुर: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘वुमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान का पोस्टर किया अनावरण

    February 4, 2026

    बिलासपुर: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, काशी दर्शन भी शामिल

    February 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.