Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: गाय के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 70 वर्षीय हामिदुद्दीन गिरफ्तार, BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज

    May 1, 2026

    दंतेवाड़ा: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 141 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए, 31 लाख की संपत्ति वापस

    May 1, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार प्रारंभ, 10 जून तक चलेगा जन-समस्या समाधान अभियान

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: गाय के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 70 वर्षीय हामिदुद्दीन गिरफ्तार, BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज
    • दंतेवाड़ा: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 141 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए, 31 लाख की संपत्ति वापस
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार प्रारंभ, 10 जून तक चलेगा जन-समस्या समाधान अभियान
    • मुंगेली: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की प्रथम सूची जारी, 10 मई तक दर्ज होंगी आपत्तियां
    • रायगढ़: खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अस्पतालों और फार्मेसियों में वैक्सीन कोल्ड चेन की सघन जांच की
    • रायपुर: CGBSE 10वीं में तीन छात्र संयुक्त टॉपर, 594 अंक के साथ संध्या, परी और अंशुल प्रथम
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, 5.5 लाख छात्रों के नतीजे जारी
    • रायपुर/गुवाहाटी: रिश्वत आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान हिरासत में, जांच जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायगढ़: खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अस्पतालों और फार्मेसियों में वैक्सीन कोल्ड चेन की सघन जांच की
    Chhattisgarh

    रायगढ़: खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अस्पतालों और फार्मेसियों में वैक्सीन कोल्ड चेन की सघन जांच की

    27 अप्रैल से 11 मई तक चल रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत चार प्रतिष्ठानों की जांच, मानक उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी।
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyMay 1, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    रायगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी फार्मेसी में वैक्सीन स्टोरेज की जांच करते हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने गुरुवार को रायगढ़ शहर के चार अस्पतालों एवं संबद्ध फार्मेसी प्रतिष्ठानों में वैक्सीन भंडारण की कोल्ड चेन व्यवस्था की सघन जांच की। यह कार्रवाई “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय जांच अभियान का हिस्सा है, जो कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में क्रियान्वित किया जा रहा है।

    जांच दल ने अपेक्स फार्मेसी (छातामुड़ा बायपास), गोयल फार्मेसी (छातामुड़ा), श्री चिल्ड्रन हॉस्पिटल (लोचन नगर) तथा मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ का निरीक्षण किया। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत अधिकारियों ने वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण, तापमान अनुरक्षण, कोल्ड चेन की निरंतर निगरानी, स्टॉक रजिस्टर और वितरण प्रणाली की विस्तार से परीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोल्ड चेन प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि अभियान अवधि में यदि किसी प्रतिष्ठान में अनियमितता या मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप दवाएं और खाद्य सामग्री सुनिश्चित कराना है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ-साथ नागरिकों में सुरक्षित दवा उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है।

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि दवा एवं खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और प्रामाणिकता की जांच करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित विभाग को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। जिले में यह अभियान 11 मई तक जारी रहेगा।

    15-day inspection drive food drug administration Chhattisgarh hospital medicine audit pharmacy inspection Raigarh Raigarh drug inspection vaccine cold chain check अपेक्स फार्मेसी खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ फार्मेसी जांच रायगढ़ मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ रायगढ़ औषधि जांच वैक्सीन कोल्ड चेन निरीक्षण सघन जांच अभियान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: गाय के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 70 वर्षीय हामिदुद्दीन गिरफ्तार, BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज

    May 1, 2026

    दंतेवाड़ा: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 141 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए, 31 लाख की संपत्ति वापस

    May 1, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार प्रारंभ, 10 जून तक चलेगा जन-समस्या समाधान अभियान

    May 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: गाय के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 70 वर्षीय हामिदुद्दीन गिरफ्तार, BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज

    By Manish ChoudharyMay 1, 20261

    रायपुर के अमानाका थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी 70 वर्षीय हामिदुद्दीन को…

    दंतेवाड़ा: पुलिस ने CEIR पोर्टल से 141 मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए, 31 लाख की संपत्ति वापस

    May 1, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार प्रारंभ, 10 जून तक चलेगा जन-समस्या समाधान अभियान

    May 1, 2026

    मुंगेली: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की प्रथम सूची जारी, 10 मई तक दर्ज होंगी आपत्तियां

    May 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.