Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर: टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का चौथा दिन, प्रश्नोत्तरी और एआई कैमरा बना आकर्षण
- रायपुर: नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाने की पहल, वित्त मंत्री से RBI महाप्रबंधक की चर्चा
- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि, नक्सल मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले 141 वीरता पदक
- बिलासपुर: पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सम्मान छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकारों को समर्पित
- छत्तीसगढ़: कभी हथियार उठाने वाली पूर्व महिला नक्सलवादियों ने एक कार्यक्रम में किया रैंप वॉक
- बेहारी लाल इंजीनियरिंग IPO ने मुनाफे और शुरुआती मांग में Shiprocket को पछाड़ा, GMP तस्वीर भी मजबूत
- नई दिल्ली/रायपुर: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कस्टोडियल डेथ मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए, डीजीपी और अधिकारियों पर कवर-अप का आरोप
- रायपुर: प्लांट हादसे के मामले में वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज
लेखक: Manish Choudhary
Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.
रायपुर, 20 मार्च 2025: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आगामी 16वीं विश्व योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। मलेशिया में अप्रैल माह में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी सुश्री साक्षी वर्मा और श्री विभांशु बंजारे को राज्यपाल ने 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। आज राजभवन में हुई मुलाकात के दौरान प्रतिभागियों के योग प्रशिक्षक श्री नमेश कुमार साहू भी उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ के इन प्रतिभाशाली योग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
गरियाबंद, 20 मार्च 2025: गरियाबंद पुलिस ने अपने जन्मदिन पर तलवार लहराकर केक काटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने धारदार तलवार के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज साहू (21 वर्ष) है, जो ग्राम बरेली चौकी गिरौदपुरी का निवासी है। आरोपी ने अपने जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक रूप से तलवार लहराकर न केवल केक काटा, बल्कि इस घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट भी कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते…
गरियाबंद, 20 मार्च 2025: गरियाबंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किया गया था। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद को जानकारी मिली कि चार युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर उड़ीसा से देवभोग होते हुए अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 130 (सी) वेयरहाउस के पास संदिग्ध वाहनों को रोका और तलाशी के दौरान…
रायपुर, 20 मार्च 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने सौजन्य भेंट कर उन्हें 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर आईआईएम रायपुर के प्रोफेसर श्री संजीव पाराशर भी उपस्थित थे। आईआईएम रायपुर के निदेशक श्री काकानी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य नेतृत्व कौशल को…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। भक्ति प्रवचनों और प्रेरक कथाओं के लिए प्रसिद्ध देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रवचन समाज में नैतिक मूल्यों को सशक्त…
बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8.84 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद कर एक शातिर चोर सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, सोने-चांदी के गहने और वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे का रॉड व गैती को जब्त किया है। घटना होली के दूसरे दिन, 15 मार्च 2025 की है। शिक्षक नगर, बालोद में 3 सूने मकानों में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर. भगत के निर्देशन और एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम…
प्रसिद्ध वित्तीय सलाहकार और मंसून कंसल्टिंग के संस्थापक पीआर सुंदर पर धोखाधड़ी और अवैध निवेश सलाह का आरोप लगने के बाद निवेशकों में हड़कंप मच गया है। सुंदर, जो अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के माध्यम से निवेशकों को स्टॉक मार्केट टिप्स देते थे, अब SEBI की कड़ी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। PR सुंदर घोटाले की प्रमुख घटनाएं:2019-2020: पीआर सुंदर ने 2019 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां वे स्टॉक मार्केट टिप्स और ऑप्शन्स ट्रेडिंग से जुड़े सुझाव देते थे। 2020 में उन्होंने मंसून कंसल्टिंग नामक कंपनी शुरू की, जो ₹10,000 से ₹1 लाख तक की…
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए 119 युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना और नियद नेल्लानार योजना के तहत सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के युवा पहली बार अपने गांवों से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। युवाओं ने विधानसभा परिसर में जाकर दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखी और इस अनुभव से बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज अपने नवगठित जिला सक्ती प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय जेठा पहुंचे, जहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टर कार्यालय परिसर में मौलश्री का पौधा रोपित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित रखता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों…
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में शहरी विकास, स्मार्ट सिटी योजनाओं और अधोसंरचना विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के नगरों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की सहायता पर विशेष जोर दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ को शहरी विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।


