Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गरियाबंद: उदंती-सीतानदी में मालाबार पाइड हॉर्नबिल संरक्षण हेतु “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” पहल

    February 11, 2026

    रायगढ़: नो पार्किंग में खड़े 30 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, जुर्माना वसूला गया

    February 11, 2026

    रायपुर: प्रतिबंधित चिट्टा बेचते पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरियाबंद: उदंती-सीतानदी में मालाबार पाइड हॉर्नबिल संरक्षण हेतु “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” पहल
    • रायगढ़: नो पार्किंग में खड़े 30 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, जुर्माना वसूला गया
    • रायपुर: प्रतिबंधित चिट्टा बेचते पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
    • रायपुर: आवारा कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
    • राजनांदगांव: सोमनी मड़ई में 20 से अधिक लोहे के कड़े जब्त, पुलिस की कार्रवाई
    • रायगढ़: होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर में देह व्यापार, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार
    • ‘मेड इन इंडिया’ दावों पर सवाल, चीनी निर्माण के आरोपों से डी2सी ब्रांडों पर बहस
    • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: आईसीसी के निर्णय के बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»महासमुंद पुलिस ने सुलझाई दो बड़ी चोरी और डकैती की वारदातें, 93 लाख से अधिक का माल बरामद
    Chhattisgarh

    महासमुंद पुलिस ने सुलझाई दो बड़ी चोरी और डकैती की वारदातें, 93 लाख से अधिक का माल बरामद

    अपने ही रिश्तेदारों को निशाना बनाकर चोरी और डकैती करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 93 लाख से अधिक का सोना-चांदी जब्त
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद पुलिस को चोरी और डकैती की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह में हुई बड़ी चोरी और थाना छुरा जिला गरियाबंद के ग्राम चरौदा में मई 2025 में हुई डकैती की घटना का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन घटनाओं का सरगना कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल निकला, जो वारदात को अंजाम देने के लिए अपने ही रिश्तेदारों को निशाना बनाता था।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल ने ग्राम बल्दीडीह थाना सांकरा में अपने सगे चाचा के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं ग्राम चरौदा थाना छुरा जिला गरियाबंद में अपनी सगी बहन के घर योजनाबद्ध तरीके से डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी और उसके साथी पहले रैकी करते थे और फिर पूरी योजना बनाकर चोरी और डकैती को अंजाम देते थे।

    इन घटनाओं में अंतर्राज्यीय चोरों को भी शामिल किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मजबूत मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। आरोपियों की पतासाजी और चोरी-डकैती के माल की बरामदगी के लिए कुल छह अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 93 लाख 33 हजार 104 रुपये मूल्य का सोना और चांदी बरामद किया है। इसमें 471.24 ग्राम वजनी सोने के आभूषण और 1 किलो 429.53 ग्राम वजनी चांदी के आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक CG22W9997, यामाहा मोटरसाइकिल CG04MB3957 और मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक CG09JP6505 को भी जब्त किया गया है।

    महासमुंद पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में संगठित चोरी और डकैती करने वाले गिरोहों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे ऐसे अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

    Chhura Gariaband robbery gold silver robbery case inter-state theft gang Mahasamund police recovery Mahasamund theft robbery case Sankara police station theft अंतर्राज्यीय चोर गिरोह कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल चोरी सोना चांदी बरामद छुरा गरियाबंद डकैती महासमुंद चोरी डकैती खुलासा महासमुंद पुलिस सफलता सांकरा थाना चोरी मामला
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    गरियाबंद: उदंती-सीतानदी में मालाबार पाइड हॉर्नबिल संरक्षण हेतु “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” पहल

    February 11, 2026

    रायगढ़: नो पार्किंग में खड़े 30 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, जुर्माना वसूला गया

    February 11, 2026

    रायपुर: प्रतिबंधित चिट्टा बेचते पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

    February 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    गरियाबंद: उदंती-सीतानदी में मालाबार पाइड हॉर्नबिल संरक्षण हेतु “हॉर्नबिल रेस्टोरेंट” पहल

    By Manish ChoudharyFebruary 11, 20264

    उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल पक्षियों के संरक्षण के लिए वन विभाग…

    रायगढ़: नो पार्किंग में खड़े 30 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, जुर्माना वसूला गया

    February 11, 2026

    रायपुर: प्रतिबंधित चिट्टा बेचते पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

    February 11, 2026

    रायपुर: आवारा कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

    February 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.