Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर: नक्सल प्रभावित इलाकों में तेज हुआ डिमाइनिंग अभियान, सड़कों और अंदरूनी रास्तों से हटाए जा रहे IED

    मई 21, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ मत्स्य उत्पादन में देश में छठवें स्थान पर, मछली पालन से 2.25 लाख लोगों को मिला रोजगार

    मई 21, 2026

    भटगांव: सिलफिली सब्जी मंडी में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग से व्यापारियों को राहत, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

    मई 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर: नक्सल प्रभावित इलाकों में तेज हुआ डिमाइनिंग अभियान, सड़कों और अंदरूनी रास्तों से हटाए जा रहे IED
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ मत्स्य उत्पादन में देश में छठवें स्थान पर, मछली पालन से 2.25 लाख लोगों को मिला रोजगार
    • भटगांव: सिलफिली सब्जी मंडी में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग से व्यापारियों को राहत, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान
    • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मुलाकात, विकास और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा
    • राजनांदगांव: गौरीनगर हत्या प्रकरण में 3 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी निकले शामिल
    • रायगढ़: ऑपरेशन अंकुश के दबाव में ऑनलाइन सट्टा कारोबारी जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर, पुलिस ने फिर शुरू की पूछताछ
    • कवर्धा: लापता युवती की तलाश में पहुंची पुलिस को मिला संदिग्ध देह व्यापार का अड्डा, 3 युवतियां और युवक हिरासत में
    • आरंग: पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा गिरफ्तार, एयरपोर्ट से दबोचकर कोर्ट में पेशी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»धर्म जागरण रायपुर समन्वय द्वारा आयोजित धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का समापन
    Chhattisgarh

    धर्म जागरण रायपुर समन्वय द्वारा आयोजित धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का समापन

    आयोजित हुई धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का समापन
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजून 6, 2023कोई टिप्पणी नहीं13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धर्म जागरण रायपुर समन्वय ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों – 4 वर्ष से 7 वर्ष, 8 वर्ष से 10 वर्ष, और 11 वर्ष से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। ऑनलाइन धार्मिक ज्ञान कक्षाएं भी 11 वर्ष से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक हफ्ते तक आयोजित की गईं।

    सभी विद्यार्थियों के लिए 4 जून 2023 को स्वामी प्रणवानंद एकेडमी, भारत सेवाश्रम संग्राम मंदिर के आगे भी आती रोड, रायपुर में एक दिवसीय ऑफलाइन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में सभी रजिस्टर्ड विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक हिस्सा लिया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धर्म जागरण प्रचारक राजकुमार जी रहे, जबकि महेश बिरला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज (सचिव, भारत सेवाश्रम संघ रायपुर) और शशि व्यास जी (जिला संयोजक, धर्म जागरण रायपुर) भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन मधु सोनी ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार जी ने बताया कि विद्यार्थियों को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए और धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को दिन में एक बार आरती और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।

    संघचालक महेश बिरला ने इस अवसर पर कहा कि वे सभी अभिभावकों को साधुवाद देते हैं, जो हर साल अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा देने के लिए इस प्रतियोगिता को लाते हैं और धर्म के प्रति जागरूक रखते हैं।

    स्वामी शिवरूपानंद महाराज ने बताया कि हर विद्यार्थी को भगवान गणेश की तरह होना चाहिए, क्योंकि उनके कान सुपे के आकार के होते हैं और वे कम बोलते हैं। इसलिए, उन्हें सनातन धर्म में सर्वप्रथम पूजा जाता है।

    कार्यक्रम के संयोजक शशि व्यास ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को धर्म के प्रति ज्ञान प्रदान किया जा सके। इस आयोजन का यह दूसरा साल है।

    इस कार्यक्रम में देवांश तिवारी, अनिमेष सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, वीरेंद्र चौबे, सीताराम गुप्ता, भूमिका सिंह, और इतिशा शर्मा सहित कई प्रतिभागी और अभिभावक मौजूद थे।

    धर्म जागरण धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता रायपुर समन्वय विद्यार्थियों समापन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    बस्तर: नक्सल प्रभावित इलाकों में तेज हुआ डिमाइनिंग अभियान, सड़कों और अंदरूनी रास्तों से हटाए जा रहे IED

    मई 21, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ मत्स्य उत्पादन में देश में छठवें स्थान पर, मछली पालन से 2.25 लाख लोगों को मिला रोजगार

    मई 21, 2026

    भटगांव: सिलफिली सब्जी मंडी में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग से व्यापारियों को राहत, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

    मई 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    NEWS

    बस्तर: नक्सल प्रभावित इलाकों में तेज हुआ डिमाइनिंग अभियान, सड़कों और अंदरूनी रास्तों से हटाए जा रहे IED

    By Manish Choudharyमई 21, 20263

    बस्तर डिमाइनिंग अभियान अब नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की प्राथमिक कार्रवाई बन गया…

    रायपुर: छत्तीसगढ़ मत्स्य उत्पादन में देश में छठवें स्थान पर, मछली पालन से 2.25 लाख लोगों को मिला रोजगार

    मई 21, 2026

    भटगांव: सिलफिली सब्जी मंडी में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग से व्यापारियों को राहत, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

    मई 21, 2026

    राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मुलाकात, विकास और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा

    मई 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.