Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    बिलासपुर पुलिस ने अमृतसर से कथित अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर को पकड़ा, 11.73 ग्राम हेरोइन जब्त

    नवम्बर 6, 2026

    भारत के 5 सबसे खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड मैनेजर 2026: इनकी योजनाएं कैटेगरी से कितनी पिछड़ीं?

    नवम्बर 5, 2026

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    नवम्बर 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर पुलिस ने अमृतसर से कथित अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर को पकड़ा, 11.73 ग्राम हेरोइन जब्त
    • भारत के 5 सबसे खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड मैनेजर 2026: इनकी योजनाएं कैटेगरी से कितनी पिछड़ीं?
    • नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित
    • रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
    • महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल
    • रायपुर: नक्सलवाद के अंधकार से विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा बीजापुर—मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • रायपुर: पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में जमा हुए 10 लाख रुपये
    • रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने देखा भारतीय वायु सेना का शानदार एयर शो
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»नवा रायपुर: रायपुर साहित्य उत्सव में विनोद कुमार शुक्ल के साहित्य और व्यक्तित्व का स्मरण
    Chhattisgarh

    नवा रायपुर: रायपुर साहित्य उत्सव में विनोद कुमार शुक्ल के साहित्य और व्यक्तित्व का स्मरण

    पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित परिचर्चा में साहित्य, प्रशासन और कला जगत के वक्ताओं ने साझा किए विचार
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजनवरी 24, 2026कोई टिप्पणी नहीं2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान परिचर्चा का दृश्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव के पहले दिन देश के शीर्षस्थ साहित्यकार स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल और उनके साहित्य को स्मरण किया गया। ‘स्मृति शेष स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल : साहित्य की खिड़कियां’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में साहित्य, प्रशासन, पत्रकारिता और फिल्म से जुड़े वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखे और उनसे जुड़े अनुभव साझा किए।

    परिचर्चा के प्रथम वक्ता भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और साहित्यकार सुशील कुमार त्रिवेदी ने कहा कि वे वर्ष 1973 से लगातार विनोद कुमार शुक्ल के संपर्क में रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले दो सौ वर्षों में हिंदी साहित्य को दिशा देने का कार्य किया है। ठाकुर जगमोहन सिंह, माधवराव सप्रे, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, मुकुटधर पांडेय से लेकर विनोद कुमार शुक्ल तक की परंपरा ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल ने किसी विचारधारा या कवि का अनुकरण नहीं किया और उनका लेखन पूरी तरह मौलिक रहा।

    नई दिल्ली की युवा कथाकार और पत्रकार आकांक्षा पारे ने कहा कि कई बार विनोद कुमार शुक्ल की रचनाओं को दुरूह कहकर नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन बड़ी संख्या में पाठकों का उनसे गहरा और आत्मीय जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं मनुष्य को मनुष्य से जोड़ती हैं और मानवीय मूल्यों को केंद्र में रखती हैं।

    जनसंपर्क विभाग के उप संचालक और युवा साहित्यकार सौरभ शर्मा ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य यह सिखाता है कि सामान्य जीवन में भी संतोष और खुशी कैसे पाई जा सकती है। उन्होंने उनके साथ बिताए समय को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति सहज और शांत वातावरण रचती थी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ‘स्मृति’ का तत्व उनके साहित्य में व्यापक रूप से दिखाई देता है।

    राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और लेखक अनुभव शर्मा ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल को पढ़ने के बाद उनके साहित्य को जीवन में महसूस किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी रचनाओं में प्रयुक्त प्रतीक और बिंब आसपास के जीवन से जुड़े होते हैं और पाठक को धीरे-धीरे गहराई तक ले जाते हैं।

    अभिनेत्री टी.जे. भानु ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि साहित्य उन्हें बचपन से संबल देता रहा है। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार शुक्ल की कविताओं में उन्हें जनमानस की सच्ची अनुभूतियां दिखाई देती हैं और वे प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन पर रायपुर आकर उनसे मिलने आती थीं।

    परिचर्चा का संचालन कर रहीं नीलम वर्मा ने समापन करते हुए कहा कि विनोद कुमार शुक्ल के साहित्य में अनेक खिड़कियां हैं, जिनसे होकर मानवीय करुणा, संवेदना और वैश्विक दृष्टि सामने आती है। उनके अनुसार, उनका साहित्य किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक मानवीय अनुभवों को अभिव्यक्त करता है।

    literary discussion Nava Raipur Raipur Sahitya Utsav Vinod Kumar Shukla नवा रायपुर पुरखौती मुक्तांगन रायपुर साहित्य उत्सव विनोद कुमार शुक्ल साहित्य परिचर्चा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    बिलासपुर पुलिस ने अमृतसर से कथित अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर को पकड़ा, 11.73 ग्राम हेरोइन जब्त

    नवम्बर 6, 2026

    भारत के 5 सबसे खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड मैनेजर 2026: इनकी योजनाएं कैटेगरी से कितनी पिछड़ीं?

    नवम्बर 5, 2026

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    नवम्बर 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    NEWS

    बिलासपुर पुलिस ने अमृतसर से कथित अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर को पकड़ा, 11.73 ग्राम हेरोइन जब्त

    By Manish Choudharyनवम्बर 6, 20265

    बिलासपुर पुलिस ने 24 अक्टूबर को उसलापुर से हुई गिरफ्तारी के बाद जांच को पंजाब तक बढ़ाया। पुलिस के मुताबिक, अमृतसर से कथित सप्लायर रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया गया है।

    भारत के 5 सबसे खराब प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड मैनेजर 2026: इनकी योजनाएं कैटेगरी से कितनी पिछड़ीं?

    नवम्बर 5, 2026

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    नवम्बर 4, 2026

    रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

    नवम्बर 4, 2026
    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.