रायपुर के अमानाका थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी 70 वर्षीय हामिदुद्दीन को गाय के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक गौ रक्षक ने अमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर आरोपी को हिरासत में लिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी हामिदुद्दीन पिछले सात दिनों से गायों के साथ इस प्रकार की अश्लील हरकतें करता आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और स्थानीय गौ रक्षकों ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


