रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद प्रदेश की 17 संगठनात्मक जिला इकाइयों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सूची में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग की शहर एवं ग्रामीण इकाइयों के लिए अलग-अलग अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, रायपुर शहर की जिलाध्यक्ष प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष बरखा साहू होंगी। बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडे को सौंपी गई है। दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर को अध्यक्ष बनाया गया है।
17 संगठनात्मक इकाइयों में नियुक्त अध्यक्ष
- रायपुर शहर – प्रगति बाजपेयी
- रायपुर ग्रामीण – बरखा साहू
- बिलासपुर शहर – प्रीति पटनवार
- बिलासपुर ग्रामीण – सीमा पांडे
- दुर्ग शहर – प्रेमलता साहू
- दुर्ग ग्रामीण – योगिता चंद्राकर
- सरगुजा – अनीमा केरकेट्टा
- सूरजपुर शहर – लिली राजवाड़े
- सूरजपुर ग्रामीण – बबीता गुप्ता
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – आरती महोबिया
- गरियाबंद – मंजू ध्रुव
- बलौदाबाजार-भाटापारा – ललिता यादव
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर – रूमा चटर्जी
- कबीरधाम – अन्नपूर्णा चंद्राकर
- रायगढ़ – संगीता गुप्ता
- रिसाली (भिलाई नगर) – शशि सिन्हा
- मुंगेली – उर्मिला यादव
यह महिला कांग्रेस की नियुक्तियों की पहली सूची है। इसमें शहर और ग्रामीण इकाइयों को अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है। सूची में शामिल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जिला संगठन का नेतृत्व करना होगा।



