रायगढ़ जिले के खरसिया बस स्टैंड के पास युवक से मारपीट और चाकूबाजी की घटना में फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आरोपी के संबंध में सूचना देने या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को नकद पुरस्कार देने की उद्घोषणा जारी की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान, उम्र 25 वर्ष, सिविल लाइन खरसिया का निवासी है। घटना के संबंध में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 569/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 109, 118(1) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
एक आरोपी गिरफ्तार, फैज खान की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। फैज खान गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
एसएसपी की उद्घोषणा के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली या ऐसी सूचना देने वाली जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो, उस व्यक्ति को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा।
इन नंबरों पर दें सूचना
- डीआईजी एवं एसएसपी, रायगढ़: 9479193200
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़: 9479193201
- एसडीओपी, खरसिया: 9479193205
- चौकी प्रभारी, खरसिया: 9479193228
- पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़: 9479193299



