Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर: टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का चौथा दिन, प्रश्नोत्तरी और एआई कैमरा बना आकर्षण
- रायपुर: नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाने की पहल, वित्त मंत्री से RBI महाप्रबंधक की चर्चा
- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि, नक्सल मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले 141 वीरता पदक
- बिलासपुर: पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, सम्मान छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकारों को समर्पित
- छत्तीसगढ़: कभी हथियार उठाने वाली पूर्व महिला नक्सलवादियों ने एक कार्यक्रम में किया रैंप वॉक
- बेहारी लाल इंजीनियरिंग IPO ने मुनाफे और शुरुआती मांग में Shiprocket को पछाड़ा, GMP तस्वीर भी मजबूत
- नई दिल्ली/रायपुर: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कस्टोडियल डेथ मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए, डीजीपी और अधिकारियों पर कवर-अप का आरोप
- रायपुर: प्लांट हादसे के मामले में वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज
लेखक: Manish Choudhary
Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.
राजधानी रायपुर में देर रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर कथित रूप से हुल्लड़बाजी करने और पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार एवं धक्का-मुक्की करने के आरोप में चार युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रायपुर पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक शांति भंग करना, देर रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाना, शराब के नशे में उत्पात मचाना तथा पुलिस या अन्य शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा…
बिलासपुर के सरकंडा थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देकर एक युवती से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन और अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा भी जब्त की है। मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई थी कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने बैंक संबंधी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को देशभर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई। इसी क्रम में राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और विभिन्न युवा संगठनों के सदस्यों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान का…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालयों के नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि दूरस्थ, आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों द्वारा नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 17 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों की…
रायपुर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल 30 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल में परगना मांझी, चालाकी, समाज प्रमुख, बस्तर पंडुम-2026 के जनजातीय युवा कलाकार, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि तथा बस्तर के पद्मश्री सम्मान प्राप्त हस्तियां शामिल हैं। मुलाकात के दौरान वे राष्ट्रपति को बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था से अवगत कराएंगे। बदलते बस्तर का संदेश देंगे युवा प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) के तहत ग्लासगो में आयोजित पुरुष हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट सरवेश कुशारे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सरवेश कुशारे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर सरवेश कुशारे ने भारतीय एथलेटिक्स…
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स एनेबलमेंट प्लेटफॉर्म Shiprocket अपने ₹2,342.35 करोड़ के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए शेयर बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रही है। इस इश्यू में ₹1,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,242.35 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी का कहना है कि फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कारोबार विस्तार, तकनीकी विकास और रणनीतिक अधिग्रहणों के लिए किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने ऑनलाइन कारोबारियों के लिए बड़ा टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म तैयार किया है, लेकिन उसके Updated Draft Red Herring Prospectus (UDRHP) में कई ऐसे वित्तीय, परिचालन और कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े जोखिम सामने आते…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रमुख आरोपियों में शामिल विकास गर्ग की 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड हासिल की है। विशेष पीएमएलए अदालत, रायपुर ने ईडी को 24 जुलाई तक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी है। ईडी के अनुसार, विकास गर्ग को 14 जुलाई को नई दिल्ली में धारा 19, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया था। पहले उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत, नई दिल्ली में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद रायपुर लाया गया।…
रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में सहायक प्राध्यापक और एक छात्रा के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। छात्रा की शिकायत पर पहले सहायक प्राध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अब प्रोफेसर की शिकायत पर भी पुलिस ने छात्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ सहायक प्राध्यापक रेमन भार्गव ने शिकायत दर्ज कराई है कि भागीरथी पटेल कॉलोनी निवासी युवती उनके घर आती-जाती थी और कई बार उनसे उधार रुपये मांग चुकी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है…
रायपुर। रायपुर जिले के नकटी गांव में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रभावित ग्रामीणों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ज्ञापन में कांग्रेस ने नकटी गांव प्रकरण की न्यायिक जांच अथवा किसी उच्चस्तरीय स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई है। इसके अलावा घटना से…


