बस्तर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दरभा विकासखंड के ग्राम कोटमसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पेदावाड़ा मांझीपाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों से बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को बच्चों के लिए सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाएं बच्चों की जरूरतों के अनुरूप बनाए रखने और सेवाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया।



