Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नई दिल्ली: NDPS केस में नाबालिग को सुप्रीम कोर्ट से बेल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल

    मई 22, 2026

    बिलासपुर: प्रेम संबंध में बवाल, अटल आवास में विवाद के बाद युवती ने युवक पर किया चाकू से हमला

    मई 22, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से मिले चाय व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में चाय खेती की संभावनाओं पर हुई चर्चा

    मई 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नई दिल्ली: NDPS केस में नाबालिग को सुप्रीम कोर्ट से बेल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल
    • बिलासपुर: प्रेम संबंध में बवाल, अटल आवास में विवाद के बाद युवती ने युवक पर किया चाकू से हमला
    • राज्यपाल रमेन डेका से मिले चाय व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में चाय खेती की संभावनाओं पर हुई चर्चा
    • रायपुर एयरपोर्ट पर हादसा: लाइट मरम्मत के दौरान 30 फीट नीचे गिरा इलेक्ट्रीशियन, मौत
    • थाईलैंड ने बदले वीजा नियम, भारतीय यात्रियों को अब नहीं मिलेगी 60 दिन की वीजा-फ्री एंट्री
    • बस्तर: नक्सल प्रभावित इलाकों में तेज हुआ डिमाइनिंग अभियान, सड़कों और अंदरूनी रास्तों से हटाए जा रहे IED
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ मत्स्य उत्पादन में देश में छठवें स्थान पर, मछली पालन से 2.25 लाख लोगों को मिला रोजगार
    • भटगांव: सिलफिली सब्जी मंडी में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग से व्यापारियों को राहत, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»बीजापुर: आईईडी विस्फोट में घायल डीआरजी जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मुलाकात
    Chhattisgarh

    बीजापुर: आईईडी विस्फोट में घायल डीआरजी जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मुलाकात

    कर्रेगुट्टा पहाड़ी में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान छह आईईडी विस्फोट में 12 जवान घायल
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजनवरी 31, 2026कोई टिप्पणी नहीं3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    रायपुर के अस्पताल में आईईडी विस्फोट में घायल डीआरजी जवानों से मुलाकात करते उपमुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में घायल डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर में मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शासन और प्रशासन हर परिस्थिति में सुरक्षाबलों के साथ खड़ा है।

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायल जवानों के बेहतर और समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए और जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

    उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात सुरक्षाबलों के जवान अत्यंत साहस, अनुशासन और समर्पण के साथ देश और प्रदेश की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। उनका त्याग और कर्तव्यनिष्ठा अतुलनीय है। राज्य सरकार उनके कल्याण, सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

    गौरतलब है कि 25 जनवरी को बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में तेलंगाना सीमा से लगे कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में एक के बाद एक कुल छह आईईडी विस्फोट हुए। इन विस्फोटों की चपेट में आने से डीआरजी के 12 जवान घायल हो गए थे।

    घटना के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से छह जवानों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष घायल जवानों की स्थिति भी लगातार सुधार की ओर है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

    पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कर्रेगुट्टा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पहले से आईईडी लगाए गए थे। विस्फोटों के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और नक्सल गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नक्सल हिंसा के खिलाफ अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा और सुरक्षाबलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन और सहयोग लगातार उपलब्ध कराया जाएगा।

    Anti-Naxal Operation Bijapur news DRG jawans injured IED Blast Vijay Sharma आईईडी विस्फोट डीआरजी जवान नक्सल विरोधी अभियान बीजापुर समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    नई दिल्ली: NDPS केस में नाबालिग को सुप्रीम कोर्ट से बेल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल

    मई 22, 2026

    बिलासपुर: प्रेम संबंध में बवाल, अटल आवास में विवाद के बाद युवती ने युवक पर किया चाकू से हमला

    मई 22, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से मिले चाय व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में चाय खेती की संभावनाओं पर हुई चर्चा

    मई 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    NEWS

    नई दिल्ली: NDPS केस में नाबालिग को सुप्रीम कोर्ट से बेल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल

    By Manish Choudharyमई 22, 20262

    नाबालिग को सुप्रीम कोर्ट से बेल देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम…

    बिलासपुर: प्रेम संबंध में बवाल, अटल आवास में विवाद के बाद युवती ने युवक पर किया चाकू से हमला

    मई 22, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से मिले चाय व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में चाय खेती की संभावनाओं पर हुई चर्चा

    मई 22, 2026

    रायपुर एयरपोर्ट पर हादसा: लाइट मरम्मत के दौरान 30 फीट नीचे गिरा इलेक्ट्रीशियन, मौत

    मई 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.