Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: CGBSE 10वीं में तीन छात्र संयुक्त टॉपर, 594 अंक के साथ संध्या, परी और अंशुल प्रथम

    April 30, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, 5.5 लाख छात्रों के नतीजे जारी

    April 30, 2026

    रायपुर/गुवाहाटी: रिश्वत आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान हिरासत में, जांच जारी

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: CGBSE 10वीं में तीन छात्र संयुक्त टॉपर, 594 अंक के साथ संध्या, परी और अंशुल प्रथम
    • रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, 5.5 लाख छात्रों के नतीजे जारी
    • रायपुर/गुवाहाटी: रिश्वत आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान हिरासत में, जांच जारी
    • रायपुर/बस्तर: विदेशी डेबिट कार्ड से 95 करोड़ लेनदेन की जांच, ईडी की कार्रवाई तेज
    • रायपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में चाकूबाजी, 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, एक गंभीर घायल
    • रायपुर: 50 लाख लूट केस में कांग्रेस पार्षद ओमप्रकाश साहू निलंबित, 7 आरोपी गिरफ्तार
    • केओंझार: बहन के कंकाल के साथ बैंक पहुंचा भाई, 19,300 रुपये निकालने के लिए 3 किमी पैदल चला
    • बलौदाबाजार-पलारी: PACL चिटफंड ठगी में दो डायरेक्टर गिरफ्तार, 38 लाख की ठगी का मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»बिलासपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में उमड़ा उल्लास, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्कूल के लिए दिए 20 लाख रुपये
    Chhattisgarh

    बिलासपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में उमड़ा उल्लास, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्कूल के लिए दिए 20 लाख रुपये

    सरकंडा के पीएमश्री स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को वितरित हुई साइकिलें और किट
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyJune 17, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर, 16 जून 2025 — सरकंडा स्थित पीएमश्री सेजेस कन्या शाला में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन अपार उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों का तिलक कर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया, जिससे उनका मनोबल और उत्साह बढ़ा।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इस अवसर पर स्कूल में अधोसंरचना और आवश्यक कार्यों हेतु 20 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही बालक-बालिकाओं को बैग, किताबें, ड्रॉइंग किट और सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थी और अभिभावक अत्यंत उत्साहित दिखे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बच्चों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही सम्पूर्ण जीवन की नींव है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के आशीर्वाद से ही व्यक्ति प्रगति करता है और विद्यार्थी काल में जो संस्कार मिलते हैं, वही जीवनभर साथ रहते हैं। उन्होंने बच्चों से बिना तनाव पढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य यह है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का कारक बताते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-शिक्षक अनुपात में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा अधिक सुलभ और युक्तियुक्त हो रही है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आज के दिन संकल्प लें कि वे बिलासपुर को पूरे राज्य में गौरवान्वित करेंगे।

    विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी अपने संबोधन में कहा कि जब बच्चियां शिक्षित होंगी तो पूरा समाज सशक्त होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के सुशासन की सराहना करते हुए शिक्षा को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही।

    इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 2.0 के तहत स्कूल परिसर में नीम के पौधे भी रोपे गए, जिससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी बल मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ध्रुव और समग्र शिक्षा की एपीसी श्रीमती सुनीता पांडे द्वारा बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज की व्यवस्था की गई, जिसने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

    कार्यक्रम में विधायकगण श्री धरमलाल कौशिक, श्री दिलीप लहरिया, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Arun Saw school fund Bilaspur school admission fest Chhattisgarh school program PM SHRI school Bilaspur Tokhan Sahu event अरुण साव घोषणाएं छत्तीसगढ़ शिक्षा योजनाएं तोखन साहू बिलासपुर बिलासपुर स्कूल कार्यक्रम शाला प्रवेशोत्सव 2025
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: CGBSE 10वीं में तीन छात्र संयुक्त टॉपर, 594 अंक के साथ संध्या, परी और अंशुल प्रथम

    April 30, 2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, 5.5 लाख छात्रों के नतीजे जारी

    April 30, 2026

    रायपुर/गुवाहाटी: रिश्वत आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान हिरासत में, जांच जारी

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: CGBSE 10वीं में तीन छात्र संयुक्त टॉपर, 594 अंक के साथ संध्या, परी और अंशुल प्रथम

    By Manish ChoudharyApril 30, 20261

    रायपुर में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम…

    रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, 5.5 लाख छात्रों के नतीजे जारी

    April 30, 2026

    रायपुर/गुवाहाटी: रिश्वत आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान हिरासत में, जांच जारी

    April 30, 2026

    रायपुर/बस्तर: विदेशी डेबिट कार्ड से 95 करोड़ लेनदेन की जांच, ईडी की कार्रवाई तेज

    April 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.