Browsing: NEWS

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने बार्सिलोना में फिरा बार्सिलोना के साथ बैठक की। जीराफूल, नगरी दुबराज समेत विशिष्ट कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

बस्तर ओलंपिक 2026 के जिला स्तरीय मुकाबले जगदलपुर में शुरू हुए। सात विकासखंडों से चयनित 2 हजार से अधिक खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 के बाद क्रिएटर्स ने देरी, भोजन व्यवस्था और विजेताओं के चयन पर सवाल उठाए। वोटिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की मांग।

सुकमा के चिंतलनार में नक्सली हथियार बरामद हुए। 8 देशी हथियार, 229 जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री मिली। बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में 39.77 लाख रुपये नकद मिले।

छत्तीसगढ़ के ₹41,750 करोड़ के प्रस्तावित 100 MW AI डेटा सेंटर में स्थायी रोजगार का अनुमान 15 से 200 तक है। CEEW के अनुसार ऐसे डेटा सेंटर को कूलिंग के लिए 20 लाख लीटर पानी प्रतिदिन लग सकता है।

सुपेला पुलिस ने चिट्टा बिक्री के मामले में फरार 25 वर्षीय वैभव सोनी को मध्यप्रदेश के मंडला से गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में पहले 8.85 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल और कार जब्त की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सरगुजा में बुधवार सुबह एक-दो स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है। रायपुर में 28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

कबीरधाम के चिल्फी में NH-30 पर कंटेनर से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अलीगढ़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.29 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया।

रायपुर के संजय नगर में 17 जुलाई को एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में SIT जांच में साजिद अली को पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार पाया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

खरसिया बस स्टैंड के पास मारपीट और चाकूबाजी की घटना में फरार फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ एसएसपी ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।