Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: DKS अस्पताल में डॉक्टर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप, परिजन ने गोल बाजार थाने में दी शिकायत

    सितम्बर 2, 2026

    रायगढ़: पंडो जनजाति की जमीन और शासकीय भूमि की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार

    सितम्बर 2, 2026

    बिलासपुर: खपरगंज हिंसा मामले में हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

    सितम्बर 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: DKS अस्पताल में डॉक्टर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप, परिजन ने गोल बाजार थाने में दी शिकायत
    • रायगढ़: पंडो जनजाति की जमीन और शासकीय भूमि की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार
    • बिलासपुर: खपरगंज हिंसा मामले में हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
    • रायपुर: सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर रहेगा फोकस
    • रायपुर: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
    • रायपुर: एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड आवेदन पर RBI लोकपाल के आदेश को लेकर सवाल, सबूत के बावजूद बैंक की सफाई स्वीकार करने का आरोप
    • रायपुर: गुढ़ियारी से महादेव घाट तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रुद्राभिषेक
    • धमतरी: मगरलोड में बनेगी अत्याधुनिक रोबोटिक्स और 3-डी प्रिंटिंग लैब, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी तकनीकी सीख की सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायपुर: बिजली बिल देर से जमा करने पर अब कम लगेगा लेट शुल्क, पावर कंपनी ने बताया नया नियम
    Chhattisgarh

    रायपुर: बिजली बिल देर से जमा करने पर अब कम लगेगा लेट शुल्क, पावर कंपनी ने बताया नया नियम

    नई व्यवस्था में अब जितने दिन की देरी होगी, उतने दिनों का ही विलंब अधिभार देना होगा, सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों का कंपनी ने किया खंडन
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजून 29, 2026कोई टिप्पणी नहीं1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    बिजली बिल का भुगतान करते उपभोक्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज (विलंब अधिभार) को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में नई व्यवस्था को लेकर प्रसारित की जा रही “दोहरा झटका” या “रोजाना ब्याज” जैसी खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें राहत देना है।

    पावर कंपनी के अनुसार यह संशोधन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) द्वारा लागू किया गया है। नई व्यवस्था में अब उपभोक्ताओं से केवल वास्तविक विलंब अवधि के आधार पर ही अधिभार लिया जाएगा।

    पहले एक-दो दिन की देरी पर भी पूरे महीने का सरचार्ज

    कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पुरानी व्यवस्था में यदि कोई उपभोक्ता नियत तिथि के बाद केवल एक या दो दिन की देरी से भी बिजली बिल जमा करता था, तो उससे पूरे महीने का 1.5 प्रतिशत लेट पेमेंट सरचार्ज वसूला जाता था। इससे मामूली देरी करने वाले उपभोक्ताओं को भी अपेक्षाकृत अधिक राशि चुकानी पड़ती थी।

    अब जितने दिन की देरी, उतना ही शुल्क

    नई व्यवस्था के तहत विलंब अधिभार की गणना प्रतिदिन के आधार पर की जाएगी। इसके अनुसार अब 0.04 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से शुल्क लिया जाएगा। यानी यदि उपभोक्ता एक दिन की देरी करता है तो उसे केवल उसी एक दिन का अधिभार देना होगा, पूरे महीने का नहीं।

    पावर कंपनी के अनुसार इससे उन उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश बिल भुगतान में कुछ दिनों की देरी कर देते हैं।

    पूरे महीने की देरी पर भी कम रहेगा अधिभार

    कंपनी ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई उपभोक्ता 30 दिन बाद बिजली बिल जमा करता है, तब भी कुल विलंब अधिभार 1.2 प्रतिशत (0.04 प्रतिशत × 30 दिन) ही होगा। यह पहले लागू 1.5 प्रतिशत मासिक अधिभार से कम है।

    इस प्रकार नई व्यवस्था में लंबी अवधि की देरी होने पर भी उपभोक्ताओं पर पहले की तुलना में कम वित्तीय भार पड़ेगा।

    अफवाहों से बचने की अपील

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने कहा है कि नई व्यवस्था को रोजाना ब्याज या अतिरिक्त आर्थिक बोझ के रूप में प्रस्तुत करना भ्रामक है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि अधिभार की दरें बढ़ाई नहीं गई हैं, बल्कि गणना की पद्धति को अधिक पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाया गया है।

    पावर कंपनी ने समाचार माध्यमों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और सही जानकारी ही साझा करें, ताकि बिजली उपभोक्ताओं के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले।

    Chhattisgarh Power Chhattisgarh State Power Company CSERC electricity bill Electricity Consumers Late Payment Surcharge छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी बिजली उपभोक्ता बिजली बिल बिजली बिल नियम रायपुर लेट पेमेंट सरचार्ज सीएसईआरसी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: DKS अस्पताल में डॉक्टर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप, परिजन ने गोल बाजार थाने में दी शिकायत

    सितम्बर 2, 2026

    रायगढ़: पंडो जनजाति की जमीन और शासकीय भूमि की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार

    सितम्बर 2, 2026

    बिलासपुर: खपरगंज हिंसा मामले में हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

    सितम्बर 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    NEWS

    रायपुर: DKS अस्पताल में डॉक्टर पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप, परिजन ने गोल बाजार थाने में दी शिकायत

    By Manish Choudharyसितम्बर 2, 20265

    रायपुर। DKS स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में मरीज से मिलने पहुंचे परिजनों के साथ कथित तौर पर…

    रायगढ़: पंडो जनजाति की जमीन और शासकीय भूमि की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार

    सितम्बर 2, 2026

    बिलासपुर: खपरगंज हिंसा मामले में हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

    सितम्बर 2, 2026

    रायपुर: सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर रहेगा फोकस

    सितम्बर 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.