Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘मेड इन इंडिया’ दावों पर सवाल, चीनी निर्माण के आरोपों से डी2सी ब्रांडों पर बहस

    February 10, 2026

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: आईसीसी के निर्णय के बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय

    February 10, 2026

    रायपुर: तांत्रिक बनकर रकम 100 गुना करने का झांसा, गुढ़ियारी से दो ठग गिरफ्तार

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मेड इन इंडिया’ दावों पर सवाल, चीनी निर्माण के आरोपों से डी2सी ब्रांडों पर बहस
    • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: आईसीसी के निर्णय के बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय
    • रायपुर: तांत्रिक बनकर रकम 100 गुना करने का झांसा, गुढ़ियारी से दो ठग गिरफ्तार
    • रायपुर: तेलीबांधा में सार्वजनिक गाली-गलौज का मामला, शोएब ढेबर पर एफआईआर, पूर्व प्रकरणों से जुड़ी जांच
    • रायपुर: सेंट्रल जोन में सघन चेकिंग, चाकू व नशीले सॉल्यूशन के साथ तीन मामलों में पांच आरोपी पकड़े गए
    • गरियाबंद: ओडिशा सीमा के पहाड़ी इलाकों से माओवादियों के हथियार डंप बरामद, INSAS समेत 57 हथियार जब्त
    • रायपुर: गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की, 31 मार्च तक समाप्ति का भरोसा
    • कांकेर: तेज रफ्तार और नशे में कार चलाने से ग्राम सचिव की मौत, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu POCSO
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क और पुल निर्माण के दिए निर्देश
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क और पुल निर्माण के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री ने दिए एआई और नई तकनीकों से सड़कों की मरम्मत प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
    Manish ChoudharyBy Manish ChoudharyApril 22, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 22 अप्रैल 2025 — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में चल रहे सड़क, पुल-पुलियों और भवन निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं ताकि राज्य के नागरिकों को सुरक्षित और तेज यातायात की सुविधा मिल सके। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए खराब सड़कों की शीघ्र पहचान और मरम्मत के लिए एआई (AI) और नवीन तकनीकों के उपयोग का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी पांच वर्षों के भीतर राज्य में सड़क और पुल निर्माण को नई गति देने और भू-अर्जन के बाद डेढ़ से दो वर्षों में बड़े कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने बाइपास और रिंग रोड के निर्माण में पर्याप्त संख्या में ओवरब्रिज और अंडरब्रिज जोड़ने तथा उन्हें एक्सप्रेसवे की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे से रायपुर-जगदलपुर हाईवे को जोड़ने के लिए गुणवत्ता युक्त कनेक्टिंग रोड बनाने को भी प्राथमिकता दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी बड़ी परियोजनाओं की निगरानी हेतु एक-एक समर्पित वरिष्ठ अधिकारी नामांकित करने को कहा और एनएचएआई (NHAI) के साथ बेहतर समन्वय से कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

    उन्होंने आगामी तीन वर्षों में 30 हजार करोड़ रुपए के सड़क विकास कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य तय करते हुए नए बजट में स्वीकृत कार्यों की डीपीआर, इस्टीमेट और टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, पुल-पुलियों के नियमित रखरखाव और मरम्मत हेतु प्रभावी प्रोटोकॉल बनाकर सख्ती से लागू करने को कहा।

    खदान क्षेत्रों में सड़कों के मजबूतीकरण, बस्तर जैसे दुर्गम इलाकों में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, और वनांचल को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु भी विशेष निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस और विश्राम गृहों को आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप अपग्रेड करने, उनकी साफ-सफाई और रखरखाव सुधारने की भी बात कही।

    अधिकारियों ने बताया कि नया रायपुर में विधानसभा भवन का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि नए राजभवन का 60 प्रतिशत कार्य भी पूरा हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष में सड़क सुरक्षा के लिए 106 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, और आगामी महीनों में ब्लैक स्पॉट्स और जंक्शन सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत और श्री मुकेश बंसल, प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, संयुक्त सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव तथा सभी मुख्य अभियंता उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में प्रगतिरत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, एनएचएआई के कार्यों, सड़कों, पुलों, भवनों, खेल अधोसंरचना तथा विभिन्न योजनाओं (सीआरआईएफ, आरआरपी-एलडब्ल्यूई, आरसीपीएलडब्लूईए) के अंतर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Related Posts

    ‘मेड इन इंडिया’ दावों पर सवाल, चीनी निर्माण के आरोपों से डी2सी ब्रांडों पर बहस

    February 10, 2026

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: आईसीसी के निर्णय के बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय

    February 10, 2026

    रायपुर: तांत्रिक बनकर रकम 100 गुना करने का झांसा, गुढ़ियारी से दो ठग गिरफ्तार

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    India

    ‘मेड इन इंडिया’ दावों पर सवाल, चीनी निर्माण के आरोपों से डी2सी ब्रांडों पर बहस

    By Manish ChoudharyFebruary 10, 20262

    सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट के बाद ‘मेड इन इंडिया’ लेबलिंग और डी2सी…

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: आईसीसी के निर्णय के बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय

    February 10, 2026

    रायपुर: तांत्रिक बनकर रकम 100 गुना करने का झांसा, गुढ़ियारी से दो ठग गिरफ्तार

    February 10, 2026

    रायपुर: तेलीबांधा में सार्वजनिक गाली-गलौज का मामला, शोएब ढेबर पर एफआईआर, पूर्व प्रकरणों से जुड़ी जांच

    February 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.