Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    नवम्बर 4, 2026

    रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

    नवम्बर 4, 2026

    महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल

    नवम्बर 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित
    • रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
    • महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल
    • रायपुर: नक्सलवाद के अंधकार से विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा बीजापुर—मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • रायपुर: पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में जमा हुए 10 लाख रुपये
    • रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने देखा भारतीय वायु सेना का शानदार एयर शो
    • नारायणपुर: जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, 7 हजार रुपये नकद सहित ताश की गड्डी जब्त
    • रायपुर: भारत मंडपम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरित ऊर्जा पर पुस्तक का किया विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»जम्मू-कश्मीर के युवाओं को राज्यपाल ने दिया शांति और स्टार्टअप का संदेश
    Chhattisgarh

    जम्मू-कश्मीर के युवाओं को राज्यपाल ने दिया शांति और स्टार्टअप का संदेश

    राज्यपाल ने युवाओं को कैरियर निर्माण और शांति के महत्व पर किया प्रेरित
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजनवरी 28, 2025कोई टिप्पणी नहीं3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर में उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। कश्मीर के युवाओं को शांति और स्थिरता बनाए रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में युवाओं का योगदान अहम होगा।

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम’ के तहत छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए कश्मीर के 132 युवाओं से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। ये युवा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, कुपवाड़ा, बारामुला, अनंतनाग, पुलवामा और बड़गाम जिलों के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र हैं। 26 जनवरी को राजधानी रायपुर पहुंचे ये युवा छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा, धमतरी जिले का गंगरेल बांध, एडवेंचर पार्क और यूथ क्लब शामिल हैं।

    राज्यपाल ने युवाओं को उनके करियर निर्माण, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और कश्मीर दोनों ही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर राज्य हैं। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को अपने देश के विभिन्न हिस्सों के बारे में जानने और समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कश्मीर के युवाओं को उनके पारंपरिक व्यवसायों जैसे ड्राय फ्रूट्स, कालीन निर्माण, टूरिस्ट गाइड और होम स्टे जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

    कश्मीर से आईं छात्राओं कुमारी जीनत राही और कुमारी रिफत युसुफ ने छत्तीसगढ़ के अपने अनुभव साझा करते हुए यहां की संस्कृति, खान-पान और मेहमाननवाजी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जीवनशैली और यहां के लोगों का आतिथ्य अद्भुत है। युवाओं ने राज्यपाल से अपने करियर और जम्मू-कश्मीर के विकास से संबंधित सवाल भी पूछे, जिनका समाधान राज्यपाल ने किया।

    कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राज्य संचालक श्री अतुल निकम और उप संचालक श्री आर. के. तिवारी ने ‘युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम और नेहरू युवा केंद्र के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Chhattisgarh tour Governor Ramen Deka Jammu Kashmir startups Nehru Yuva Kendra Youth Exchange Program छत्तीसगढ़ भ्रमण जम्मू-कश्मीर स्टार्टअप नेहरू युवा केंद्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम राज्यपाल रमेन डेका
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    नवम्बर 4, 2026

    रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

    नवम्बर 4, 2026

    महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल

    नवम्बर 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    नवा रायपुर: अमित शाह ने राज्योत्सव में 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

    By Manish Choudharyनवम्बर 4, 20260

    नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया।

    रायपुर: अमित जोगी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR, भाजपा ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

    नवम्बर 4, 2026

    महासमुंद: जुए के चार अड्डों पर पुलिस की दबिश, 30 लोग पकड़े गए; कार्रवाई के साथ पुलिस की तस्वीर पर भी सवाल

    नवम्बर 4, 2026

    रायपुर: नक्सलवाद के अंधकार से विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा बीजापुर—मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    नवम्बर 3, 2026
    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.