Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्या Slice Bank RBI के नियमों का पालन कर रहा है या अपना अलग नियम बना चुका है? शिकायत निवारण प्रणाली पर गंभीर सवाल

    अगस्त 6, 2026

    आईपीएल स्टार शशांक सिंह ने छोड़ा छत्तीसगढ़, घरेलू क्रिकेट में अब पुडुचेरी से खेलेंगे; सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप

    अगस्त 5, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, जमानत अवधि में राज्य से बाहर रहने का आदेश

    अगस्त 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या Slice Bank RBI के नियमों का पालन कर रहा है या अपना अलग नियम बना चुका है? शिकायत निवारण प्रणाली पर गंभीर सवाल
    • आईपीएल स्टार शशांक सिंह ने छोड़ा छत्तीसगढ़, घरेलू क्रिकेट में अब पुडुचेरी से खेलेंगे; सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, जमानत अवधि में राज्य से बाहर रहने का आदेश
    • भटगांव विधानसभा के 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली मंजूरी
    • रायपुर में 1.13 करोड़ की ‘ब्लैक मनी स्कैम’ का खुलासा, 15 साल से सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं नागपुर से गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में खेलों को मिलेगा नया विस्तार: मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़, हॉकी लीग और सरगुजा ओलंपिक की तैयारी
    • रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत 75 अशोक के पौधे लगाए गए
    • रायपुर में देर रात डीजे पार्टी कर पुलिस से धक्का-मुक्की, 4 युवक और 3 युवतियां गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»कोंडागांव: 285 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 5.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
    NEWS

    कोंडागांव: 285 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 5.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

    स्विफ्ट कार से रायपुर से जगदलपुर ले जाई जा रही थी 285.284 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजुलाई 17, 2026कोई टिप्पणी नहीं1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    कोंडागांव पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब और स्विफ्ट कार जब्त करते हुए।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 285.284 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 24 हजार 520 रुपये बताई गई है।

    पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार क्रमांक CG 09 JA 1140 में रायपुर से जगदलपुर की ओर अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में कोण्डागांव थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एनएच-30 स्थित चिखलपुटी तिराहा के पास नाकाबंदी की।

    नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस के अनुसार भागने के प्रयास में कार ने पुलिस के स्कॉर्पियो वाहन को भी टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान कार से 32 पेटियों में भरी 285.284 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब (गोवा व्हिस्की) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कार, दो मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र निषाद (23 वर्ष) निवासी कुरूद कोहका, जामुल (जिला दुर्ग) तथा राहुल राजभर (26 वर्ष) निवासी ठेठवारपारा, कुरूद कोहका, जामुल (जिला दुर्ग) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,85.284 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत 2,14,380 रुपये), दो मोबाइल फोन (कीमत 10,000 रुपये), स्विफ्ट कार (अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये) तथा 140 रुपये नगद जब्त किए। कुल जब्ती की कीमत 5,24,520 रुपये आंकी गई है।

    इस मामले में कोतवाली थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 222/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 तथा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

    English Liquor Seized Excise Act Illegal Liquor Smuggling Kondagaon news Narendra Nishad Rahul Rajbhar अंग्रेजी शराब जब्त अवैध शराब तस्करी आबकारी एक्ट कोंडागांव पुलिस कोंडागांव समाचार नरेंद्र निषाद राहुल राजभर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    क्या Slice Bank RBI के नियमों का पालन कर रहा है या अपना अलग नियम बना चुका है? शिकायत निवारण प्रणाली पर गंभीर सवाल

    अगस्त 6, 2026

    आईपीएल स्टार शशांक सिंह ने छोड़ा छत्तीसगढ़, घरेलू क्रिकेट में अब पुडुचेरी से खेलेंगे; सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप

    अगस्त 5, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, जमानत अवधि में राज्य से बाहर रहने का आदेश

    अगस्त 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    NEWS

    क्या Slice Bank RBI के नियमों का पालन कर रहा है या अपना अलग नियम बना चुका है? शिकायत निवारण प्रणाली पर गंभीर सवाल

    By Manish Choudharyअगस्त 6, 20265

    क्या Slice Bank RBI के नियमों का पालन कर रहा है या अपना अलग नियम…

    आईपीएल स्टार शशांक सिंह ने छोड़ा छत्तीसगढ़, घरेलू क्रिकेट में अब पुडुचेरी से खेलेंगे; सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप

    अगस्त 5, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, जमानत अवधि में राज्य से बाहर रहने का आदेश

    अगस्त 5, 2026

    भटगांव विधानसभा के 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली मंजूरी

    अगस्त 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.