Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष विवाद पर अजय चंद्राकर का तंज, टीएस सिंहदेव को पार्टी छोड़ने की दी सलाह

    मई 25, 2026

    रायपुर: पंजाब से हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 56 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त

    मई 25, 2026

    बिलासपुर: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, सिरगिट्टी में रेलवे ट्रैक किनारे शव फेंका

    मई 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष विवाद पर अजय चंद्राकर का तंज, टीएस सिंहदेव को पार्टी छोड़ने की दी सलाह
    • रायपुर: पंजाब से हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 56 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त
    • बिलासपुर: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, सिरगिट्टी में रेलवे ट्रैक किनारे शव फेंका
    • कवर्धा: 146 करोड़ के भोरमदेव कॉरिडोर प्रोजेक्ट की विजय शर्मा ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश
    • नई दिल्ली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता से की सौजन्य मुलाकात, सुशासन और विकास पर हुई चर्चा
    • रायपुर: राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में बोले CM साय, जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा और प्रकृति का सबसे बड़ा रक्षक
    • जांजगीर-चांपा की अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत, काठमांडू अस्पताल में इलाज जारी
    • राजनांदगांव: दिग्विजय स्टेडियम में नन्हे शतरंज खिलाड़ियों से मिले डॉ. रमन सिंह, जिले को बनाएंगे चेस हब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home » रायपुर: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष विवाद पर अजय चंद्राकर का तंज, टीएस सिंहदेव को पार्टी छोड़ने की दी सलाह
    Chhattisgarh

    रायपुर: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष विवाद पर अजय चंद्राकर का तंज, टीएस सिंहदेव को पार्टी छोड़ने की दी सलाह

    प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बयानबाजी के बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की सलाह दी
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyमई 25, 2026कोई टिप्पणी नहीं1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विवाद पर टीएस सिंहदेव और अजय चंद्राकर का राजनीतिक बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को पार्टी छोड़ने की सलाह दे दी है।

    रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के अंदर चल रही बयानबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस का एक मिशन बन गया था कि बाबा साहब यानी टी.एस. सिंहदेव को अपमानित किया जाए।

    अजय चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे टी.एस. सिंहदेव के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। इस पर चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के भीतर लंबे समय से सिंहदेव को लेकर जिस तरह की स्थिति बनी है, वह किसी से छिपी नहीं है।

    भाजपा विधायक ने कहा कि वे टी.एस. सिंहदेव को सलाह देना चाहेंगे कि अब उन्हें कांग्रेस छोड़ने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपमान की भी एक सीमा होती है और सिंहदेव एक गौरवशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं।

    अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि अब फैसला टी.एस. सिंहदेव को करना है कि वे कांग्रेस में रहकर अपमानित होते रहें या फिर अपने राजनीतिक भविष्य और परंपराओं को लेकर नया निर्णय लें।

    दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर हाल के दिनों में टी.एस. सिंहदेव, दीपक बैज और अन्य नेताओं के बयानों के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे लेकर विपक्ष भी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहा है।

    कांग्रेस के भीतर जारी इस बयानबाजी ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

    Ajay Chandrakar Statement Bhupesh Baghel Chhattisgarh Congress Row Congress President Row Political News Chhattisgarh Raipur politics TS Singhdeo अजय चंद्राकर बयान कांग्रेस सियासत छत्तीसगढ़ कांग्रेस विवाद छत्तीसगढ़ राजनीतिक बयान टीएस सिंहदेव प्रदेश अध्यक्ष विवाद भूपेश बघेल रायपुर राजनीति
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: पंजाब से हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 56 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त

    मई 25, 2026

    बिलासपुर: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, सिरगिट्टी में रेलवे ट्रैक किनारे शव फेंका

    मई 25, 2026

    कवर्धा: 146 करोड़ के भोरमदेव कॉरिडोर प्रोजेक्ट की विजय शर्मा ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश

    मई 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Chhattisgarh

    रायपुर: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष विवाद पर अजय चंद्राकर का तंज, टीएस सिंहदेव को पार्टी छोड़ने की दी सलाह

    By Manish Choudharyमई 25, 20261

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी थमने का नाम नहीं…

    रायपुर: पंजाब से हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 56 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त

    मई 25, 2026

    बिलासपुर: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, सिरगिट्टी में रेलवे ट्रैक किनारे शव फेंका

    मई 25, 2026

    कवर्धा: 146 करोड़ के भोरमदेव कॉरिडोर प्रोजेक्ट की विजय शर्मा ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश

    मई 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.