रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा ऑपरेशन के दौरान चारपहिया वाहन में सेटअप तैयार करके घुम-घुम कर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 04 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया! शुभ-लाभ 0543 नामक एप से सट्टा संचालित कर रहे थे! पुलिस द्वारा किए गए ऑपरेशन के दौरान 01 नग लैपटॉप, 07 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 60,000/- रूपये, लाखों रूपये का सट्टा पट्टी का हिसाब तथा सट्टा संचालन में प्रयुक्त बलेनो कार क्रमांक सी जी/04/पी वी/1659 जप्त किया गया है। उनके खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 166/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Trending
- रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक 32 जिलों में होंगे कार्यक्रम
- जगदलपुर: बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चे फरार, घटना छह दिन बाद सार्वजनिक हुई
- सरगुजा: करंट से हथिनी की मौत के मामले में 5 गिरफ्तार, सूरजपुर में शावक का शव मिला
- महासमुंद: NH-353 पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत; तीन गंभीर
- रायपुर: तहसीलदारों का सामूहिक अवकाश, 14 सूत्रीय ज्ञापन में धान रकबे पर सवाल
- रायपुर: सरस्वती नगर थाने पर दिव्यांग युवक ने लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस ने बताया पार्किंग विवाद
- रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी
- कबीरधाम: धान खरीदी से पहले सभी 145 उपार्जन केंद्रों का भौतिक सत्यापन होगा



