Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के वनांचल स्थित स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    जुलाई 8, 2026

    रायपुर: किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री साय के निर्देश

    जुलाई 8, 2026

    गरियाबंद: कोटरी नाला जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, प्रतिबंध अवधि में आखेट पर उठे सवाल

    जुलाई 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के वनांचल स्थित स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
    • रायपुर: किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री साय के निर्देश
    • गरियाबंद: कोटरी नाला जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, प्रतिबंध अवधि में आखेट पर उठे सवाल
    • रायपुर: 16 दिन बाद समाप्त हुआ बिजली संविदा कर्मचारियों का आंदोलन, विधानसभा अध्यक्ष से आश्वासन मिलने पर लौटेंगे ड्यूटी पर
    • MUFG ने बढ़ाया KreditBee पर भरोसा, लेकिन IPO से पहले किन जोखिमों पर निवेशकों को रखनी चाहिए नजर?
    • रायपुर: परिचित को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, हनीट्रैप में दो महिलाएं गिरफ्तार
    • बिलासपुर: मंगला में 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल
    • जशपुर: कुनकुरी में 4.37 करोड़ से बन रहा 250 सीटर नालंदा परिसर, विद्यार्थियों को मिलेगी 24×7 आधुनिक अध्ययन सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»रायपुर: 16 दिन बाद समाप्त हुआ बिजली संविदा कर्मचारियों का आंदोलन, विधानसभा अध्यक्ष से आश्वासन मिलने पर लौटेंगे ड्यूटी पर
    Chhattisgarh

    रायपुर: 16 दिन बाद समाप्त हुआ बिजली संविदा कर्मचारियों का आंदोलन, विधानसभा अध्यक्ष से आश्वासन मिलने पर लौटेंगे ड्यूटी पर

    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजुलाई 8, 2026कोई टिप्पणी नहीं0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन समाप्त करने की घोषणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ का पिछले 16 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। संगठन ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पावर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक चर्चा तथा नियमितीकरण एवं समायोजन की मांग पर मिले आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

    संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर संविदा कर्मचारियों की एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण एवं समायोजन पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष हरी चरण साहू, प्रदेश महामंत्री कमलेश भारद्वाज, संयुक्त महामंत्री योगेश साहू, पूर्व महामंत्री उमेश पटेल, प्रदीप राठौर, बाल कृष्ण, अमित साहू, विजय साहू और योगेश चौहान शामिल थे।

    संघ के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय पर शासन और पावर कंपनी प्रबंधन स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। संगठन का कहना है कि डॉ. रमन सिंह ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव से दूरभाष पर चर्चा कर कर्मचारियों की मांगों की समीक्षा करने और समाधान का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए।

    संघ ने बताया कि प्रदेशहित और बिजली उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई कि शासन की ओर से दिए गए आश्वासनों पर समयबद्ध कार्रवाई होगी और नियमितीकरण की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

    आंदोलन समाप्त होने के बाद संघ ने सभी संविदा कर्मचारियों से बुधवार से अपने-अपने कार्यस्थलों पर पूर्ववत ड्यूटी जॉइन करने और प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की अपील की है।

    संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान की दिशा में पहल करने से संगठन को सकारात्मक संदेश मिला है।

    आंदोलन समाप्त होने के बाद संघ द्वारा बताई गई प्रमुख उपलब्धियां

    • निशर्त कार्य पर वापसी का निर्णय
    • आंदोलन अवधि में वेतन कटौती से राहत का आश्वासन
    • बीमा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ
    • शासन और प्रबंधन स्तर पर सकारात्मक संवाद स्थापित होना
    • नियमितीकरण एवं समायोजन की मांग पर प्राथमिकता से विचार का आश्वासन

    संघ का कहना है कि वह भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर शासन और प्रबंधन के साथ संवाद बनाए रखेगा तथा यदि आवश्यक हुआ तो आगे की रणनीति परिस्थितियों के अनुसार तय की जाएगी।

    Chhattisgarh Power Employees Contract Employees Strike Power Company Raman Singh Regularisation छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी डॉ. रमन सिंह नियमितीकरण पावर कंपनी बिजली संविदा कर्मचारी संघ रायपुर संविदा कर्मचारी आंदोलन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के वनांचल स्थित स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    जुलाई 8, 2026

    रायपुर: किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री साय के निर्देश

    जुलाई 8, 2026

    गरियाबंद: कोटरी नाला जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, प्रतिबंध अवधि में आखेट पर उठे सवाल

    जुलाई 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    NEWS

    रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के वनांचल स्थित स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    By Manish Choudharyजुलाई 8, 20261

    रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में…

    रायपुर: किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री साय के निर्देश

    जुलाई 8, 2026

    गरियाबंद: कोटरी नाला जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, प्रतिबंध अवधि में आखेट पर उठे सवाल

    जुलाई 8, 2026

    रायपुर: 16 दिन बाद समाप्त हुआ बिजली संविदा कर्मचारियों का आंदोलन, विधानसभा अध्यक्ष से आश्वासन मिलने पर लौटेंगे ड्यूटी पर

    जुलाई 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.