बलौदाबाजार। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने बुधवार 16 जुलाई 2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा लंबित मामलों की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक मुलाकात कर जिले में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन के नेतृत्व की नई जिम्मेदारी उनके हाथों में आ गई है। आने वाले समय में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को लेकर उनकी कार्यशैली पर सभी की नजर रहेगी।
जिला पुलिस प्रशासन ने भी नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने बुधवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया है।



