Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    What's Hot

    हैदराबाद: नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द, भारत समिट में चयन और मीडिया की प्रतिक्रिया पर उठे सवाल

    नवम्बर 13, 2026

    हैदराबाद: नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर विवाद, सवालों के घेरे में भारत समिट में उनका चयन

    नवम्बर 13, 2026

    कांकेर: चारामा के मुर्गा बाजार में जुए के फड़ पर छापा, 16 गिरफ्तार; 31.53 लाख की संपत्ति जब्त

    नवम्बर 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हैदराबाद: नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द, भारत समिट में चयन और मीडिया की प्रतिक्रिया पर उठे सवाल
    • हैदराबाद: नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर विवाद, सवालों के घेरे में भारत समिट में उनका चयन
    • कांकेर: चारामा के मुर्गा बाजार में जुए के फड़ पर छापा, 16 गिरफ्तार; 31.53 लाख की संपत्ति जब्त
    • कांकेर: विधायक आशाराम नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग वाले संदेश, MLA ने वीडियो जारी कर लोगों को किया सतर्क
    • रायपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय सम्मान, बिल्हा देश में पहले स्थान पर
    • बैंकॉक: मुस्लिम मोटरसाइकिल टैक्सी चालक पर हांगकांग के पर्यटकों से 1,700 बाट लेने का आरोप, वीडियो वायरल
    • नई दिल्ली: न्याय में देरी और असमानता पर सवाल, न्यायपालिका में सुधार अब टालना क्यों खतरनाक
    • रायपुर: 5,000 शेयरों के विवाद में महेंद्र गोयनका की तलाश, कोलकाता पुलिस ने दी दबिश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home»NEWS»Chhattisgarh»कोरबा पुलिस ने नशे के सौदागर पर की बड़ी कार्यवाही, 4320 नशीली दवाएं बरामद
    Chhattisgarh

    कोरबा पुलिस ने नशे के सौदागर पर की बड़ी कार्यवाही, 4320 नशीली दवाएं बरामद

    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyजुलाई 26, 20242 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा, 24 जुलाई 2024 – कोरबा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कटघोरा चकचकवा पहाड़ बायपास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4320 नशीली दवाएं, जिसकी कीमत लगभग 46,000 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई हैं।

    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत कटघोरा थाना और सायबर सेल को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पैदल चलकर जेन्जरा बायपास से चकचकवा पहाड़ कटघोरा की ओर जा रहा है और उसके पास मादक पदार्थ नशीली दवाएं हैं जिन्हें वह बिक्री करने वाला है।

    सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, और एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने टीम बनाई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जो नीले स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग लेकर चल रहा था। तलाशी के दौरान बैग में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ नशीली दवाएं बरामद की गईं।

    बरामद मादक पदार्थ नशीली दवाएं:

    1. Pyeevon Spas Plus कैप्सूल: 13 पैकेट, प्रत्येक पैकेट में 8 कैप्सूल, कुल 3120 कैप्सूल, बैच न. OYEC-105, कुल कीमत: 30,888 रुपये।
    2. Nitrosum 10 टैबलेट: 12 पैकेट, प्रत्येक पैकेट में 10 टैबलेट वाली 10 स्ट्रिप, कुल 1200 टैबलेट, बैच न. DFF1799A, कुल कीमत: 8520 रुपये।
    3. एक नीले रंग का ओप्पो कंपनी एंड्रॉइड मोबाइल।
    4. एक सिल्वर रंग का रियलमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल।
    5. एक नीले स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग।

    आरोपी का विवरण:

    • नाम: गोपाल यादव उर्फ मलिंगा
    • पिता का नाम: रामजी यादव
    • निवासी: चकाबुड़ा, थाना बांकी मोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)

    पुलिस ने आरोपी गोपाल यादव उर्फ मलिंगा पर धारा 21 बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, सायबर सेल कोरबा प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, कटघोरा थाना आरक्षक महेंद्र चंद्रा, और आरक्षक रमेश कश्यप का अहम योगदान रहा है।

    कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

    कटघोरा थाना कोरबा पुलिस गिरफ्तार नशीली दवाएं नशे के सौदागर बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email Copy Link
    Manish Choudhary
    • Website

    Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

    Related Posts

    हैदराबाद: नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर विवाद, सवालों के घेरे में भारत समिट में उनका चयन

    नवम्बर 13, 2026

    कांकेर: चारामा के मुर्गा बाजार में जुए के फड़ पर छापा, 16 गिरफ्तार; 31.53 लाख की संपत्ति जब्त

    नवम्बर 12, 2026

    कांकेर: विधायक आशाराम नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग वाले संदेश, MLA ने वीडियो जारी कर लोगों को किया सतर्क

    नवम्बर 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Get In Touch

    Contact

    Chhattisgarh Samachar
    779, Sunder Nagar, Raipur 492001

    +91-74407 02140

    editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

    Links
    • About Us
    • Corrections Policy
    • Editorial-Policy
    • Privacy Policy
    © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
    • Home
    • World
    • Media & Culture

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.