Close Menu
Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: पचपेड़ी नाका स्थित KFC आउटलेट पर निगम की बड़ी कार्रवाई, गंदगी मिलने पर किया सील

    मई 28, 2026

    जांजगीर-चांपा: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, बरसात से पहले सड़क मरम्मत के निर्देश

    मई 28, 2026

    जांजगीर-चांपा: “पैसा डबल” के नाम पर 18 लाख की ठगी, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    मई 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर: पचपेड़ी नाका स्थित KFC आउटलेट पर निगम की बड़ी कार्रवाई, गंदगी मिलने पर किया सील
    • जांजगीर-चांपा: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, बरसात से पहले सड़क मरम्मत के निर्देश
    • जांजगीर-चांपा: “पैसा डबल” के नाम पर 18 लाख की ठगी, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    • बालोद: मरकाटोला घाटी में कार से 65 लाख रुपये नकद जब्त, टैक्स चोरी की आशंका
    • जशपुर: काजू की खेती से बदल रही किसानों की तस्वीर, 7800 एकड़ में हो रहा उत्पादन
    • रायपुर: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष विवाद पर अजय चंद्राकर का तंज, टीएस सिंहदेव को पार्टी छोड़ने की दी सलाह
    • रायपुर: पंजाब से हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 56 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त
    • बिलासपुर: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, सिरगिट्टी में रेलवे ट्रैक किनारे शव फेंका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    • Home
    • Chhattisgarh
    • India
    • Tamil Nadu Crime
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports
    • World
    • Technology
    Chhattisgarh SamacharChhattisgarh Samachar
    Home » बालोद पुलिस को बड़ी सफलता: 8.84 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    बालोद पुलिस को बड़ी सफलता: 8.84 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

    बालोद पुलिस ने होली के बाद 3 घरों में हुई चोरी का किया खुलासा, 8.84 लाख का सामान बरामद
    Manish ChoudharyBy Manish Choudharyमार्च 19, 2025कोई टिप्पणी नहीं3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8.84 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद कर एक शातिर चोर सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, सोने-चांदी के गहने और वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे का रॉड व गैती को जब्त किया है।

      घटना होली के दूसरे दिन, 15 मार्च 2025 की है। शिक्षक नगर, बालोद में 3 सूने मकानों में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर. भगत के निर्देशन और एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने डॉग स्क्वाड और साइबर सेल की सहायता से घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नीरज ध्रुव के रूप में हुई।

      पूछताछ में आरोपी नीरज ध्रुव ने अपने नाबालिग साथी के साथ चोरी करना कबूल किया। उसने बताया कि 14-15 मार्च की दरमियानी रात दोनों ने शिक्षक नगर बालोद में तीन सूने मकानों के गेट पर ताला लगा देखकर गैती और लोहे के रॉड से ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। नीरज ध्रुव ने पूर्व में बूढ़ापारा क्षेत्र में भी चोरी करने की बात स्वीकार की है।

      पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 8.84 लाख रुपये का सामान बरामद किया, जिसमें सोने-चांदी के गहने, नगदी, और चोरी में प्रयुक्त औजार शामिल हैं।

      पुलिस रिमांड के दौरान नीरज ध्रुव के अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी में थाना प्रभारी बालोद श्री रविशंकर पाण्डेय, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

      Balod Police Success Crime Investigation Gold Silver Theft Recovery Stolen Jewelry Recovered Thief Arrested अपराध की जांच चोरी का खुलासा बालोद पुलिस सफलता शातिर चोर गिरफ्तार सोने चांदी के जेवरात बरामद
      Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
      Manish Choudhary
      • Website

      Manish is a media professional and investigative reporter with Chhattisgarh Samachar, specializing in civic-impact journalism and technical troubleshooting. Known for his persistent, evidence-driven approach, he transforms local challenges into stories that empower the public. His work blends sharp analysis with SEO-optimized content, making complex issues instantly shareable across platforms. Whether exposing inefficiencies in service platforms or decoding regulatory compliance, Manish benchmarks every output for legitimacy, engagement, and accountability.

      Related Posts

      रायपुर: पचपेड़ी नाका स्थित KFC आउटलेट पर निगम की बड़ी कार्रवाई, गंदगी मिलने पर किया सील

      मई 28, 2026

      जांजगीर-चांपा: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, बरसात से पहले सड़क मरम्मत के निर्देश

      मई 28, 2026

      जांजगीर-चांपा: “पैसा डबल” के नाम पर 18 लाख की ठगी, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

      मई 28, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Pinterest
      • Instagram
      • YouTube
      • Vimeo
      Don't Miss
      Chhattisgarh

      रायपुर: पचपेड़ी नाका स्थित KFC आउटलेट पर निगम की बड़ी कार्रवाई, गंदगी मिलने पर किया सील

      By Manish Choudharyमई 28, 20262

      पचपेड़ी नाका KFC सील मामला राजधानी रायपुर में चर्चा का विषय बन गया है। शहर…

      जांजगीर-चांपा: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, बरसात से पहले सड़क मरम्मत के निर्देश

      मई 28, 2026

      जांजगीर-चांपा: “पैसा डबल” के नाम पर 18 लाख की ठगी, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

      मई 28, 2026

      बालोद: मरकाटोला घाटी में कार से 65 लाख रुपये नकद जब्त, टैक्स चोरी की आशंका

      मई 28, 2026

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

      Get In Touch

      Contact

      Chhattisgarh Samachar
      779, Sunder Nagar, Raipur 492001

      +91-74407 02140

      editor[at]chhattisgarhsamachar[dot]com

      Links
      • About Us
      • Corrections Policy
      • Editorial-Policy
      • Privacy Policy
      © 2026 ChhattisgarhSamachar.com
      • Home
      • World
      • Media & Culture

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.