रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने जापान दूतावास के प्रतिनिधि का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और निवेश को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों के विकास के लिए आधारभूत संरचना मजबूत की जा रही है और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता और औद्योगिक विकास की संभावनाएं निवेशकों के लिए अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग और उद्योगों के विस्तार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे।


