रायपुर। उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विमानतल पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी स्वागत के लिए मौजूद रहीं। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी और श्री मोती लाल साहू के साथ जनप्रतिनिधि श्री अशोक बजाज ने भी विमानतल पहुंचकर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। विमानतल पर उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।



